फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   devlopment

चकाचक होंगी सड़कें, जगमगाएगा शहर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
devlopment
चकाचक होंगी सड़कें, जगमगाएगा शहर
विज्ञापन

बुलंदशहर। विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगने से पहले जिले में 300 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का शिलान्यास और 400 करोड़ से अधिक लागत के कार्यों का लोकार्पण हुआ है। 350 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को शिलान्यास और करीब 300 करोड़ के कार्यों को लोकार्पण का इंतजार है। मंगलवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने वर्चुअल तरीके से शिलान्यास और लोकार्पण किया।

विधानसभा चुनावों की दस्तक के साथ ही जिले में विकास कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण के लिए कार्यक्रमों का आयोजन शुरू हो गया। अभी तक जिले में 300 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास हो चुका है तो वहीं 400 करोड़ से अधिक लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया है। डिबाई में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम रद्द होने के बाद अब भी 350 करोड़ से अधिक लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण नहीं हो सका है। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन प्रताप सिंह ने बताया कि मंगलवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने वर्चुअल तरीके से 125 विकास कार्यों का 90.33 करोड़ की लागत से शिलान्यास, 37 विकास कार्यों का 178 करोड़ की लागत से लोकार्पण किया। इससे पहले पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने जिला पंचायत के 40 करोड़ के विकास कार्यों और नगर पालिका के अध्यक्ष मनोज गर्ग ने 20 करोड़ की लागत से सड़क और नाला निर्माण के कार्यों का शिलान्यास किया था। इससे पहले पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने 40 करोड़ की लागत से लाइट लगाने, सड़क और नाला निर्माण के कार्यों का शिलान्यास किया था। जबकि नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गर्ग ने 20 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed