{"_id":"61a9008530c096121618f9a2","slug":"devlopment-bulandshahr-news-gbd230357426","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्य कराने वाली ग्राम पंचायतों को मिलेगा पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्य कराने वाली ग्राम पंचायतों को मिलेगा पुरस्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास कार्य कराने वाली ग्राम पंचायतों को मिलेगा पुरस्कार
बुलंदशहर। गांव और क्षेत्र में विकास कार्य कराने वाली ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। प्रक्रिया में ऑनलाइन पूछे जाने वाले सवालों का जवाब देना होगा। इसके बाद राज्य स्तरीय टीम द्वारा सत्यापन करने के बाद फाइनल नाम पर मुहर लगेगी।
केंद्र सरकार दीनदयाल उपाध्याय पुरस्कार योजना आदि के तहत ग्राम, क्षेत्र और जिला पंचायत को हर वर्ष पुरस्कृत करती है। अब योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए चयनित किए जाने वाली पंचायतों से आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए ग्राम प्रधान और ब्लॉक प्रमुख को ऑनलाइन प्रश्नावली में प्रतिभाग करना होगा। इस दौरान पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देना होगा। इसकी अंतिम तारीख 15 दिसंबर निर्धारित की गई है। पुरस्कार पाने के लिए पंचायतों को ऑनलाइन प्रश्नावली में दिए गए गांव, क्षेत्र में कराए गए कोई विशेष निर्माण व विकास कार्यों के साथ अन्य प्रश्नों का उत्तर भरना होगा। आवश्यक अभिलेख भी अपलोड किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन का प्रश्नावली को लॉक करने की अंतिम तिथि 16 दिसंबर है। इसके बाद सभी अभिलेख व प्रश्नावली की जांच जिला स्तरीय समिति करेगी। फिर सूची शासन के माध्यम से केंद्र सरकार को भेजी जाएगी।
इन पुरस्कारों के लिए मांगे आवेदन
शासन ने पंचायत पुरस्कार वर्ष 2022 के अंतर्गत दीन दयाल उपाध्याय, नाना जी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार, ग्राम पंचायत विकास योजना पुरस्कार और बाल मैत्री ग्राम पंचायत पुरस्कार के ग्राम पंचायतों से आवेदन कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
जिले की सभी ग्राम पंचायतों को आवेदन करने के संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। ग्राम प्रधान और ग्राम सचिवों से अधिक से अधिक ऑवेदन करने के लिए कहा गया है। इसके लिए शासन की ओर से जारी की गई तिथि से भी सभी को अवगत करवा दिया गया है।
- प्रीतम सिंह, जिला पंचायती राज अधिकारी