{"_id":"61228bb38ebc3e79d862e8a9","slug":"development-sikandrabad-news-gbd224561278","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.26 करोड़ से होगा नगरीय क्षेत्र का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.26 करोड़ से होगा नगरीय क्षेत्र का विकास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1.26 करोड़ से होगा नगरीय क्षेत्र का विकास
सिकंदराबाद। विधानसभा क्षेत्र के नगरीय क्षेत्र में आने वाली अल्पविकसित एवं मलिन बस्ती में 1.26 करोड़ की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे। इसके अंतर्गत इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण और जल निकासी की व्यवस्था एवं अन्य कार्य होंगे।
विधायक बिमला सोलंकी ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री नगरीय अल्प विकास व मलिन बस्ती नगरीय विकास योजना के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र के नगरीय क्षेत्र सिकंदराबाद, गुलावठी, ककोड़ की अल्पविकसित, मलिन बस्तियों में इंटरलॉकिंग सड़क, जल निकासी की व्यवस्था एवं अन्य सुविधाओं के निर्माण के लिए 1.26 करोड़ की लागत का प्रस्ताव बनाकर भेजा था। बताया कि सभी प्रस्ताव मंजूर हो गए हैं। अब सिकंदराबाद, ककोड़, गुलावठी क्षेत्र में इंटरलॉकिंग सड़क, नाली और अन्य निर्माण कराया जाएगा। अल्पविकसित एवं मलिन बस्तियों में इंटरलॉकिंग के निर्माण, जल निकासी की व्यवस्था एवं अन्य सुविधाओं के निर्माण होने से परेशानी झेल रहे लोगों को राहत मिलेगी। बताया कि सिकंदरबाद, गुलावठी, ककोड़ में इंटरलॉकिंग, जलनिकासी, अन्य सुविधाओं के निर्माण के लिए 1.32 करोड़ की लागत के प्रस्ताव उन्होंने मंजूरी के लिए शासन को भेजे हैं। सभी प्रस्तावों के जल्द ही स्वीकृत होने की उम्मीद है। प्रस्तावों को मंजूरी मिलते ही 1.32 करोड़ की लागत से इंटरलॉकिंग, जल निकासी और अन्य सुविधाओं का निर्माण भी विधानसभा के नगरीय क्षेत्र सिकंदराबाद, गुलावठी, ककोड़ में जल्द कराया जाएगा।
इन मोहल्ले में होगा इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण
1. सिकंदराबाद, वार्ड नंबर चार शिव नगर कालोनी
2. सिकंदराबाद वार्ड नौ में मोहल्ला वासुदेव
3. ककोड़ में वार्ड नंबर पांच में मोहल्ला मालियान
4. गुलावठी में वार्ड सात मोहल्ला रामनगर
5. गुलावठी में वार्ड 14 श्योदत्त
इन प्रस्तावों को मंजूरी के लिए भेजा
1. सिकंदराबाद में वार्ड तीन,17 में इंटरलॉकिंग का निर्माण
2. गुलावठी वार्ड 14,23,12,01, में इंटरलॉकिंग का निर्माण