फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Dev Chaudhary, Mayank, Divya won silver medals in Karate Championship

Bulandshahar News: कराटे चैपिंयनशिप में देव चौधरी, मयंक, दिव्या ने जीते रजत पदक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Dev Chaudhary, Mayank, Divya won silver medals in Karate Championship
सिकंदराबाद मेडल, ​सर्टिफिकेट के साथ विजेता कराटे ​खिलाड़ी। विद्यालय
सिकंदराबाद। अलीगढ़ में आयोजित कराटे चैंपियनशिप में नगर की एसडीएम कॉलोनी स्थित जेपी इंटरनेशनल स्कूल के छह छात्र-छात्राओं ने पदक जीतकर स्कूल, परिवार, नगर का नाम रोशन किया है। वही प्रतियोगिता में विद्यालय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। छात्र-छात्राओं की सफलता पर विद्यालय में हर्ष का माहौल है। प्रबंधन, शिक्षक, शिक्षिकाओं ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य पारूल सिंह ने बताया कि अलीगढ़ कराटे डू एसोसिएशन और अलीगढ़ डिस्ट्रिक ओलंपिक एसोसिएशन के तत्वावधान में फस्ट इंटर स्कूल कराटे चैपिंयनशिप का आयोजन अलीगढ़ के राजेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्कूल में कराया गया। प्रतियोगिता में 36 स्कूलों ने भाग लिया था। उनके विद्यालय के छह छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया था।
विज्ञापन

बताया कि छात्र देव चौधरी, मयंक, छात्रा दिव्या ने रजत पदक जीते। छात्रा पूर्वी, लविष्का, वन्या ने कांस्य पदक जीते हैं। वही प्रतियोगिता में उनके विद्यालय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। प्रधानाचार्य ने विजयी छात्रा-छात्राओं, कराटे कोच सत्या को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed