फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Dense fog will continue today

Bulandshahar News: आज भी रहेगा घना कोहरा, तापमान में भी इजाफा होने के आसार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Dense fog will continue today
शनिवार की रात 12 बजे कालाआम पर इस तरह रहा कोहरे का असर। संवाद
बुलंदशहर। लगातार छा रहे घने कोहरे का असर रविवार को भी रहने का अनुमान है। रात में पाला व घने कोहरे व शीतलहर के बीच मौसम में बदलाव और तापमान में इजाफा होने के आसार बन रहे हैं। आगामी तीन से चार दिन में बादल छाने और बूंदाबांदी की भी संभावना जताई जा रही है। साथ ही ठंड से जल्द राहत नहीं मिलने वाली है।
विज्ञापन

जिले में रात में पाला और शीतलहर के बीच शुक्रवार की रात से घने कोहरे की शुरूआत हुई। शनिवार को इसका असर सुबह 10 बजे तक देखा गया और उसके बाद चली शीतलहर से कंपकंपी बंधी रही। वहीं, शाम ढलते ही घने कोहरे का असर शुरू हो गया। रात में पाला भी पड़ा। घने कोहरे का असर रविवार सुबह 10 बजे के बाद तक रहा। इसके बाद निकली धूप भी ठंडी हवाओं के आगे बेअसर रही।
विज्ञापन

सुबह आमजन और विद्यार्थियों को घने कोहरे व कंपकंपा देने वाली ठंड का सामना करना पड़ा। राहगीर और दोपहिया वाहन चालकों को गर्म कपड़ों में लिपटा देखा गया। कोहरे के साथ पानी भी बरसा, जिससे लोगों को खासी परेशानी हुई। वहीं, दृश्यता 15 मीटर के आसपास होने के कारण वाहनों की गति को ब्रेक लग गया। कोहरा छटने और धूप निकलने के बाद ही कुछ राहत मिली। वहीं, शाम ढलते ही फिर से ठंड और कोहरे का असर भी बढ़ गया। ऐसे में लोग जल्द ही अपने घर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपकंपा देने वाली ठंड के बीच शनिवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 19 और न्यूनतम 0.3 डिग्री बढ़कर 5.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। आर्द्रता 81 फीसदी और हवा की गति 5 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक रही। जबकि शुक्रवार अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक डॉ. रेशु सिंह का कहना है कि कोहरे का अलर्ट रविवार तक रहेगा। अब तापमान में इजाफा होने का अनुमान बन रहा है।

अभी ऐसे मौसम से राहत मिलने के आसार नहीं हैं लेकिन आने वाले दिनों में एक बार फिर मौसम बदलने और बादल छाने के साथ बूंदाबांदी होने का भी अनुमान जताया जा रहा है। रविवार अधिकतम तापमान बढ़कर 19.4 और न्यूनतम 6.6 डिग्री सेल्सियस पर रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed