फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Dead body found hanging from a noose, murder alleged

Bulandshahar News: फंदे से लटका मिला शव, हत्या का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
Dead body found hanging from a noose, murder alleged
अनूपशहर से मृतक नसीम का फाइल फोटो।
अनूपशहर। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरौरा निवासी 34 वर्षीय किसान नसीम का शव रविवार देर शाम आम के बाग में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। शव लोहे के तार से लटका हुआ था। नसीम सोमवार शाम 6 बजे से लापता था और देर रात करीब 8 बजे तक जब घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की, तो शव मिला। परिजनों ने नसीम की हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की है। जिसके बाद पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नसीम के पिता नूर मोहम्मद ने बताया कि वह गांव के निकट स्थित एक बाग की रखवाली करते हैं। रविवार शाम को उनका मंझला पुत्र नसीम घर से कहीं जाने की बात कह कर निकला था। लेकिन, काफी देर तक वापस नहीं लौटा। उसकी काफी खोजबीन भी की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। नूर ने बताया कि रात करीब आठ बजे जब वह बाग की रखवाली के लिए पहुंचे तो वहां उन्होंने अपने बेटे नसीम का शव पेड़ पर फंदे से लटका हुआ देखा। जिसके बाद उन्होंने शोर मचाया और ग्रामीणों को मौके पर बुलाया। आनन-फानन में शव को नीचे उतारा गया और नसीम को सरकारी अस्पताल अनूपशहर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि गांव में मेड़बंदी को लेकर कुछ लोगों से नसीम की पुरानी रंजिश चल रही थी। मृतक के पिता ने दावा किया कि उन्होंने घटनास्थल के पास दो संदिग्ध लोगों को भागते हुए देखा था। परिवार का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि साजिशन की गई हत्या है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। हालांकि, अभी तहरीर परिजनों की ओर से नहीं दी गई है।
विज्ञापन






मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है और फील्ड यूनिट ने भी मौके से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। - रामकरन सिंह, सीओ अनूपशहर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed