फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Daughter injured by father's beating dies in hospital in bulandshahar

बुलंदशहर : पिता की पिटाई से घायल बेटी की अस्पताल में मौत, नशे में धुत होकर बेरहमी से पीटा था

Mon, 07 Mar 2022 05:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर/स्याना
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर/स्याना Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 07 Mar 2022 05:30 AM IST
सार

स्याना के मोहल्ला कसाईवाड़ा  निवासी इकबाल ने चार मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी भांजी शाहीन अपनी दो साल की बेटी सोफिया के साथ शादी में आई थी।

विज्ञापन
Daughter injured by father's beating dies in hospital in bulandshahar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : उत्तर प्रदेश पुलिस

विस्तार

शराब के नशे में धुत पिता की पिटाई से घायल बेटी ने अस्पताल में उपचार के दौरान रविवार को दम तोड़ दिया। स्याना के मोहल्ला कसाईवाड़ा  निवासी इकबाल ने चार मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी भांजी शाहीन अपनी दो साल की बेटी सोफिया के साथ शादी में आई थी।

विज्ञापन


शाहीन का पति कल्लू भी शादी में आया था। आरोप है कि कल्लू ने शराब के नशे में धुत होकर दो वर्ष की बेटी की बुरी तरह से पिटाई कर दी थी। जिसके चलते सोफिया गंभीर रूप से घायल हो गई।  गंभीर हालत में उसे क्षेत्र के अस्पताल से दिल्ली के लिए रेफर कर दिया था। दो दिन से बच्ची का दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा था। संवाद
विज्ञापन


लोग बोले-आरोपी को मिले कड़ी सजा
बच्ची की मौत के बार परिवार के लोगों का गुस्सा फूट रहा है। स्याना में आरोपी के रिश्तेदार और नजदीकियों ने कड़ी सजा की मांग की है। उन्होंने कहा कि मासूम की पिटकर हत्या करने वाले पिता को जरा भी दर्द नहीं हुआ। ऐसे व्यक्ति को भी समाज में रहने और जीने का अधिकार नहीं है। कानून को उसे कड़ी से कड़ी सजा देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति-पत्नी के झगड़े में गई बच्ची की जान
परिवार के लोगों का कहना है कल्लू अपनी पत्नी से हापुड़ घर चलने के लिए बोल रहा था। शाहीन ने अगले दिन चलने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। काफी देर तक झगड़ा चलता रहा। शराब के नशे में कल्लू ने बेटी पर हमला कर दिया।

दवा बताकर मम्मी ने खाने के लिए दी थी काली गोली, मां-बेटे की मौत के बाद दोनों बच्चियों ने भी तोड़ा दम

लोनी, इलाइचीपुर अमन गार्डन कॉलोनी में तीनों बच्चों को जहर देकर खुद जहर खाने की घटना में महिला मोनिका और बेटे अंश की मौत के बाद रविवार को दोनों बेटियों साक्षी और मनाली की उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत से पहले साक्षी ने बताया कि मम्मी ने दवा बताकर काली गोली दी थी। उधर प्रशासनिक अधिकारी ने घटना स्थल का निरीक्षण कर परिवार को 25 हजार की आर्थिक मदद की।

मौत कुछ देर पहले छह साल की साक्षी ने पुलिस को यह बताया कि उसने मम्मी (मोनिका) से पूछा था कि गोली कैसी है, तो मां बोली दवा है खा लो। इतना कहने पर साक्षी (6) और मनाली (11) ने गोली खा ली।

वहीं अंश को गोली मां ने खुद खिलाई। इसके बाद मां ने भी वहीं गोली खा ली थी। लोनी सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि पोस्टमार्टम में पता नहीं चला है कि काली गोली क्या थी। इसकी पुष्टि के लिए बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा जा रहा है।

दो दिन पहले बच्चों के लिए लाई थी होली के कपड़े : सास रतन देवी ने बताया कि उनकी बहू मोनिका होली के लिए अपनी दोनों बेटियों साक्षी और मनाली के लिए कपड़े लाई थी। अंश के लिए उसे रविवार को कपड़े लाने थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed