{"_id":"5f11e24b182922d0240aa54740c1609f","slug":"crpf-personnel-died-in-mysterious-circumstances-in-mumbai-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरपीएफ जवान की मुंबई में संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआरपीएफ जवान की मुंबई में संदिग्ध हालात में मौत
अमर उजाला, खुर्जा
Updated Tue, 29 Dec 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई में तैनात सीआरपीएफ के जवान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जवान के सिर पर चोट तथा गले में रस्सियों के निशान पाए गए हैं।
परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मंगलवार सुबह मुंबई से जवान का शव सुरजावली गांव स्थित उसके पैतृक घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। चार साल के मासूम ने अपने पिता को मुखाग्नि दी।
सुरजावली गांव निवासी राजवीर वर्ष 2002 में सीआपीएफ जवान के पद पर भर्ती हुआ था। मुंबई में उसकी तैनाती थी।
मुंबई में ही आर्मी में तैनात सुरजावली गांव निवासी संतोष ने 27 दिसंबर की शाम को राजवीर के मौत की सूचना परिजनों को फोन पर दी।
हालांकि राजवीर की पत्नी बबीता और पांच साल की बेटी और 4 साल का बेटा वहीं पर रह रहे थे। पूछताछ में बबीता ने बताय है कि राजवीर ने फंदे पर लटककर जान दी है। बताया जा रहा है कि राजवीर 28 दिसंबर को भाई की सगाई समारोह में आने वाला था।
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
पत्नी बबीता राजवीर के आत्महत्या करने की बात कह रही है। वहीं, परिजन राजवीर की हत्या की आशंका जता रहे हैं।
परिजनों के मुताबिक राजवीर के सिर के पीछे चोट के निशान और गले पर रस्सी के निशान पाए गए हैं। परिजनों ने बताया कि पहले भी राजवीर का पत्नी से विवाद हो चुका है।
विज्ञापन
संपत्ति विवाद तो नहीं हत्या का कारण
परिजनों के मुताबिक राजवीर की चल-अचल संपत्ति बबीता के नाम थी। 4 फरवरी को बबीता की बहन तथा 6 फरवरी को राजवीर के भाई अजीत की शादी तय थी। शादी समारोह में धन खर्च को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद बताया जा रहा है।
परिवार का एकमात्र सहारा था राजवीर
सीआरपीएफ जवान अपने परिवार का एकमात्र सहारा था। भाई लाल सिंह, उदयवीर ने बताया कि मौत से पहले 16 दिसंबर को छुट्टी लेकर राजवीर घर आया था और चार दिन रहने के बाद 20 दिसंबर को मुबंई चला गया।
छोटे भाई अजीत की सगाई में 27 दिसंबर को आने की बात राजवीर ने कही थी। लेकिन उसी दिन उसके मौत की सूचना मिली।