{"_id":"fd8db93e0d310346ca71d41faf4854ba","slug":"young-s-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की मौत पर हंगामा, हाईवे जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की मौत पर हंगामा, हाईवे जाम
अमर उजाला, नरौरा।
Updated Sat, 21 Nov 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर नरौरा-बेलौन के बीच बाजितपुर पुलिया पर दूध के टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा पिता गंभीर रूप से घायल हो गया।
गुस्साए ग्रामीणों ने शव को हाइवे पर रख हंगामा कर दिया। बाद में पुलिस ने वाया राजघाट की तरफ से रूट डायवर्ट कर गाड़ियों को निकाला।
उधर, टैंकर में तोड़फोड़ कर रहे युवकों को पुलिस ने डंडे फटकार कर भगाया। सीओ ने हंगामा कर रहे ग्रामीणों को समझा बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हादसे के बाद चालक-परिचालक गाड़ी मौके पर छोड़कर भागने में कामयाब हो गए।
जानकारी के मुताबिक, बाजितपुर निवासी राजीव कुमार (30) बाइक से पिता भौंम सिंह को लेकर शनिवार शाम बेलौन जा रहे थे।
इसी दौरान आगरा-मुरादरबाद हाइवे पर बाजितपुर पुलिया के पास तेज रफ्तार टैंकर ने पीछे से उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गिर गए।
अभी राजीव संभल पाता तभी टैंकर के पहिए के नीचे आकर कुचल गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि पिता भौंमसिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के सयम राजीव ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे और हंगामा करने लगे और टैंकर में तोड़फोड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंडे फटकार कर उपद्रवियों को भगाया। इस दौरान हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई। बाद में पुलिस ने वाया राजघाट की ओर से रूट डायवर्ट कर वाहनों को निकालना शुरू किया।
इस दौरान घंटे भर हाईवे पर जाम लगा रहा। सूचना पर आसपास थानों की पुलिस एवं सीओ बृहमसिंह यादव मौके पर पहुंचे। बाद में सीओ बृहमसिंह यादव के समझाने पर ग्रामीणों ने शव मौके से उठाने दिया।