{"_id":"585185d34f1c1bc37b64a23d","slug":"young-man-was-shot-in-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष फायरिंग में युवक को लगी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हर्ष फायरिंग में युवक को लगी गोली
अमर उजाला /बुलंदशहर
Updated Wed, 14 Dec 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव उटरावली में चढ़त के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में युवक गोली लगने से घायल हो गया। युवक के पिता ने लाइसेंसी दुनाली बंदूक से लापरवाही से फायर करने वाले व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उटरावली निवासी जाहिद पुत्र रशिद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तेजवीर की पुत्री की शादी थी।
विज्ञापन
रात में बारात चढ़ रही थी। बेटा आबिद अपने मकान की छत पर खड़े होकर बारात देख रहा था। रात करीब 10 बजकर 45 मिनट पर एक बाराती जिसके हाथ में दुनाली बंदूक थी। उसने लापरवाही से फायरिंग कर दी। जिसमें गोली आबिद को जाकर लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। जानकारी पर पता चला कि बंदूक का लाइसेेंस ब्रजमोहन पुत्र निहाल सिंह निवासी भूड़ हरकेश वाली गली के नाम है। नई मंडी चौकी प्रभारी गणेश चौहान ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन