फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Young man shot in dispute transactions

लेनदेन के विवाद मे युवक को गोली मारी

Mon, 24 Oct 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 24 Oct 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Young man shot in dispute transactions
crime - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

 दो दोस्तों में सोमवार शाम रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। मारपीट के बाद एक युवक ने साथी को तमंचे से गोली मार दी। टांग में गोली लगने से घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपी के परिजनों को हिरासत में लेकर उसकी तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार मोहल्ला बकर कसावान निवासी अजीम का पुत्र बिलाल (20) मुर्गा बेचने का काम करता है।

मोहल्ले का ही रहने वाला उसका एक दोस्त कारपेंटर है। कारपेंटर ने पिछले दिनों बिलाल से कुछ रुपये उधार लिए थे। बार-बार तकादा करने के बावजूद वह रुपये वापस नहीं कर रहा था। बिलाल ने सोमवार रात साढ़े आठ बजे रुपयों का तकादा किया था। इसको लेकर दोनों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई।
विज्ञापन


इसी दौरान कारपेंटर ने तमंचा निकालकर बिलाल को गोली मार दी। टांग में गोली लगने से घायल बिलाल ने शोर मचा दिया। गोली चलने की आवाज और बिलाल का शोर सुनकर परिजन और मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी धमकी देता हुआ। परिजनों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही घायल बिलाल को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उसकी हालत खतरे से बाहर है। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार ने आरोपी युवक के परिजनों को हिरासत में लेकर उसकी तलाश शुरू कर दी हैँ। घटना के बाद से मोहल्ले में तनाव है, जिसके चलते पुलिस तैनात कर दी  गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed