{"_id":"583dc3774f1c1b9345de6314","slug":"women-police-station-late-on-so-line-of-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेट होने पर महिला थाने की एसओ लाइन हाजिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लेट होने पर महिला थाने की एसओ लाइन हाजिर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 29 Nov 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
बुलाने पर 22 मिनट लेट पहुंची एसओ महिला थाना को एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया। डिप्टी गंज चौकी प्रभारी गयाश्री चौहान को महिला थाने का अतिरिक्त प्रभार दिया है। मुजफ्फरनगर में तैनात मोहल्ला गिरधारी नगर निवासी महिला कांस्टेबल के साथ दो दिन पहले गुलावठी थाना क्षेत्र में रोडवेज बस के परिचालक ने छेड़छाड़ की थी।
थाने में शिकायत करने के बाद कांस्टेबल सोमवार सुबह एसएसपी सोनिया सिंह के आवास पर पहुंची। वहां उसने हंगामा शुरू कर दिया। एसएसपी ने तत्काल एसओ महिला थाना रजनी चौधरी को बुलाकर हंगामा कर रही महिला कांस्टेबल को शांत करने के लिए कहा।
विज्ञापन
एसओ को पुलिस लाइन से एसएसपी के आवास तक करीब आधा किलोमीटर की दूरी तय करने में 22 मिनट लग गए। इस पर एसएसपी ने उन्हें जमकर फटकार लगाई और शाम होते-होते उन्हें लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन