{"_id":"56eedd8c4f1c1b6b41f14e48","slug":"women-in-the-car-at-gun-point-robbed-by-lift","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में लिफ्ट देकर गन प्वाइंट पर महिला समेत दो को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार में लिफ्ट देकर गन प्वाइंट पर महिला समेत दो को लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 20 Mar 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
बाइक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो जगहों पर दो स्कार्पियो सवार बदमाशों ने महिला समेत दो लोगों को लिफ्ट देकर लूट लिया। पहली वारदात में बेटे के साथ बुलंदशहर से खुर्जा आ रही महिला से बदमाशों ने नगदी और ज्वेलरी लूट लिया। फिर अगवाल फाटक पर उतारकर भाग गए। वहीं, अलीगढ़ जा रहे युवक को बदमाशों ने लिफ्ट देकर मोबाइल और नगदी लूट लिया। पीडि़त युवक को बदमाश शिकारपुर तिराहे पर फेंककर भाग गए। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
दिल्ली निवासी अनीता पत्नी सुभाष अपने सात वर्षीय बेटे के साथ बुलंदशहर से शनिवार देर शाम खुर्जा जाने के लिए स्कार्पियो में लिफ्ट लिया। कुछ दूरी तय करने पर कार सवाराें ने तमंचे के बलपर महिला के बैग से 4200 रुपये नगद और सोने-चांदी के जेवर लूट लिए। इसके बाद अनीता को अगवाल फाटक के पास उतार कर भाग गए। पीड़िता ने तहरीर दी है। वहीं, शनिवार देर शाम गभाना निवासी राजवीर बस अड्डे पर जाने के लिए गाड़ी का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान एक स्कार्पियो उसके पास आकर रुकी और अलीगढ़ तक चलने की बात कहकर राजवीर को बैठा लिया। कुछ दूरी तय करने पर बदमाशों ने तमंचे के बलपर राजवीर से दो हजार की नगदी और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने राजवीर की पिटाई कर दी। फिर उसे हाईवे स्थित शिकारपुर तिराहे पर फेंक कर भाग गए।
विज्ञापन