{"_id":"58f25f674f1c1bbd4ccf63cb","slug":"was-killed-due-to-unlawful-relations","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंधों के चलते हुई थी छोटे की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध संबंधों के चलते हुई थी छोटे की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Sat, 15 Apr 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
युवक की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के गांव सिद्धनगला में 10 दिन पहले हुए युवक की हत्या के मामले में पुलिस खुलासे के करीब पहुंच गई है। पुलिस ने मृतक के करीबी को हिरासत में ले लिया है। हत्या के पीछे अवैध संबंधों को बताया जा रहा है। पुलिस भागे हुए दो और आरोपियों को पकड़ने में जुटी है।
विज्ञापन
गांव सिद्वनगला निवासी लखपत सिंह का बीस वर्षीय पुत्र छोटे सिंह दो अप्रैल को परिजनों से काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। घर से जाने के बाद से ही परिजनों का तमाम प्रयास के बाद भी उससे मोबाइल पर संपर्क नहीं हो पाया। इससे अनहोनी की आशंका हुई। पांच अप्रैल की दोपहर लखपत अपने खेतों पर बने भूसे के बोंगे से जानवरों को भूसा निकालने गया तो उसमें बदबू आई।
विज्ञापन
भूसा को हटाने पर लखपत ने देखा तो भूसे के ढेर में बेटे छोटे सिंह का शव दबा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया था। मृतक के पिता ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने एफआईआर में एक व्यक्ति पर शक भी जताया था। शनिवार दोपहर पुलिस ने मृतक के एक करीबी को पकड़ लिया। सूत्रों के मुताबिक, मृतक के रिश्ते की ही एक महिला से अवैध संबंध थे।
विज्ञापन
इसकी जानकारी जब महिला के पति को हुई तो उसने अपने दो भाइयों के साथ मिलकर छोटे की हत्या का प्लान बनाया। वारदात के दिन आरोपियों ने शराब खरीदी और खेत पर छोटे को लेकर पहुंच गए। वहां सिर में डंडा मारकर छोटे को घायल कर दिया।
इसके बाद धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। एसपी देहात जगदीश शर्मा ने बताया कि छोटे की हत्या अवैध संबंधों के चलते हुई थी। एक आरोपी को पकड़ लिया है। अन्य की तलाश की जा रही है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।