{"_id":"58b318134f1c1bbd56830f30","slug":"viral-video-made-in-phasu-organically-sabotage-stoned","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायरल वीडियो ने कराया पहासू में बवाल, तोड़फोड़-पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वायरल वीडियो ने कराया पहासू में बवाल, तोड़फोड़-पथराव
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 26 Feb 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाएं भड़काने वाला वीडियो वायरल होने के बाद पहासू में सांप्रदायिक तनाव फैल गया। रविवार सुबह भड़के लोगों ने समुदाय विशेष की दुकानो-मकानों और वाहनों में तोड़फोड़ की। दहशत में दुकानदार व व्यापारी दुकानें बंद कर भाग गए। वहीं गलियों में पहुंची भीड़ पर छतों से महिलाओं ने पथराव किया। इसमें दोनों समुदायों के तीन लोग घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस और पीएसी ने उपद्रवियों को खदेड़कर इलाके में डेरा डाल दिया। पुलिस ने कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही चार लोगों को हिरासत में लिया है। सोशल मीडिया पर एक समुदाय को निशाना बनाकर किए अश्लील और भद्दे कंमेट्स के बाद लोगों का गुस्सा रविवार को फूट पड़ा।
विज्ञापन
उस समुदाय के लोगों ने कस्बा के मोहल्ला पठानटोला में जाकर समुदाय विशेष की दुकानों-मकानों और वाहनों में तोड़फोड़ की। थाना पुलिस ने उपद्रवियों को किसी प्रकार खदेड़ा। वहीं दूसरी ओर पठानटोला मोहल्ले में घरों की छतों से पथराव किया गया। इसमें हितेश नामक युवक को चोटें आईं। उधर उपद्रवियों की पिटाई से पहासू निवासी रशीद खां और रईस खां घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही 12 थानों की पुलिस फोर्स पहासू में पहुंच गई। पीएसी भी तैनात कर दी गई। एसपी देहात जगदीश पांडे, एडीएम भी पहुंचे और लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने की सख्त हिदायत दी गई। एसपी देहात ने बताया कि चार उपद्रवियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आरोपी के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।
हैदराबाद से पहासू के युवक ने अपलोड किया वीडियो
एसपी देहात जगदीश पांडे ने बताया कि यह वीडियो हैदराबाद से सोशल साइट पर अपलोड किया गया है। इसे अपलोड करने वाले पहासू के मोहल्ला पठानटोला निवासी रिहानअली अली को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम हैदराबाद रवाना हो गई है। साथ ही पठानटोला में उसके घर पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
पहासू में पसरा खौफ, कर्फ्यू से हालात
सोशल मीडिया पर एक समुदाय के खिलाफ नफरत से भरा वीडियो वायरल होने से कस्बे में बवाल मच गया। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर हिंदू संगठनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो उपद्रवियों ने दुकानों-मकानों में तोड़फोड़ कर सामान सड़कों पर फेंक दिए गए। दुकानदार दुकानों के शटर गिरा कर भाग गए।
पहले तो पहासू थाना पुलिस ने भीड़ को कंट्रोल करने का प्रयास किया। उसके बाद एसपी देहात समेत कई थानों की पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने भीड़ को खदेड़ना शुरू कर दिया। आलम यह था कि पूरे कस्बे में कर्फ्यू जैसे हालात हो गए। पीएसी भी बुला ली गई। कस्बा पुलिस छावनी में तब्दील हो गया।
पुलिस ने घर के बाहर खड़े लोगों को अंदर खदेड़ दिया। पुलिस ने घरों से किसी को भी बाहर नहीं निकलने दिया। कस्बे के बाजारों से लेकर गली-मोहल्लों में जहां पूरे दिन रौनक रहती थी, वहीं रविवार को सुबह से ही सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। सभी दुकानों पर ताले लटके देखे गए। सिर्फ पुलिस फोर्स के अलावा इक्का दुक्का लोग ही दिखाई दिए।
आलम यह था कि घरों से जो भी बाहर निकलता पुलिस उन्हें अंदर खदेड़ देती। नगर के मुख्य मार्ग, चौराहे, बाजार, से लेकर गली मोहल्लों तक सब वीरान दिखाई दिए।
छतों से पथराव पर मची अफरातफरी
वीडियो वायरल करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी हिंदू संगठनों समेत काफी संख्या में लोग पठानटोला मोहल्ले में नारेबाजी करते हुए जा रहे थे। इसी दौरान छतों पर मौजूद लोगों ने उनके ऊपर पथराव करना शुरू कर दिया। इससे भीड़ में अफरातफरी मच गई। पथराव से रसूलगढ़ी निवासी हितेश घायल हो गया।
उधर भीड़ ने दूसरे समुदाय के रहीस और रशीद को को पकड़ कर मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में दोनों घायल हो गए। हालांकि पुलिस फोर्स ने भीड़ को खदेड़ा और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
दिनभर फैलती रहीं अफवाहें
पहासू कस्बे में गोली मारने, आगजनी आदि घटनाओं की अफवाहों से भी माहौल काफी गर्म रहा। इसके चलते कस्बे केलोग काफी दहशत में थे। सुबह उपद्रवियों के तोड़फोड़ करते ही दूकानों में आग लगाने की अफवाह फैल गई। उसके थीड़ी देर बाद फायरिंग होने की चर्चा रही। ज