{"_id":"5849a9424f1c1be05944a54f","slug":"vehicle-cutting-gang-busted-three-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन काटने वाले गैंग का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन काटने वाले गैंग का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Fri, 09 Dec 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली पुलिस ने लूटपाट और चोरी के वाहनों को काटकर उसके पार्ट्स बचने वाले गैंग के तीन बदमाशों को दबोचा है। ऐसे सामानों के विक्रेताओं की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी धनंजय मिश्र ने बताया कि सुल्तानपुर बुढै़ना गांव में कुछ लोग लूटपाट और चोरी के वाहनों को काटकर उसका पार्ट्स बेचने का काम करते हैं। पुलिस ने दबिश देकर गांव के जीवन और जतन को दबोच लिया।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान पकड़े गए बदमाशों ने अपने सरगना गांव के ही निशांत का नाम बताया। पुलिस ने निशांत को भी पकड़ लिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि निशांत के घर पर चोरी की बाइकों को काटने का काम किया जाता था। उसके पास से सात बाइकों के पार्ट्स भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन