फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Urea and chemistry were made from chemicals

यूरिया और केमिकल से बना रहे थे नकली शराब

Sun, 14 May 2017 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 14 May 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
Urea and chemistry were made from chemicals
शराब - फोटो : demo pic

पुलिस ने यूरिया उर्वरक और रसायन मिलाकर नकली शराब बनाने के जानलेवा धंधे का भंडाफोड़ किया है। मौके से बड़ी मात्रा में बनीं-अधबनीं शराब और इसको तैयार करने के रसायन बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


गाजियाबाद निवासी युनुस निकाय चुनावों में सप्लाई के लिए नकली शराब बनवा रहा था। इसके सेवन से लोगों की जान जा सकती है। पुलिस ने जानलेवा उत्पाद तैयार करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आबकारी विभाग की टीम ने शराब का सैंपल लेकर जांच को भिजवा दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सिकंदराबाद रोड पर नहर कालोनी से नकली शराब की सप्लाई होने की जानकारी मिली थी। इसके आधार पर छापामारी की गई। एक बंद मकान में नकली शराब तैयार की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को देखकर दो लोग भाग निकले, जबकि एक को पुलिस ने दबोच लिया। वहां का हाल देखकर पुलिस हतप्रभ रह गई। मौके से 39 पेटी हरियाणा मार्का शराब, शराब सप्लाई में प्रयोग की जाने वाली एक 4 एसएक्स कार, 30 खाली पव्वा, 25 रिफिल किए गए

पव्वा, पांच लीटर तैयार की गई नकली शराब, शराब बनाने में प्रयुक्त किया जा रहा यूरिया और रेप्टीसाइड रसायन मिला है। इनके प्रयोग से बनने वाली शराब बेहद घातक होती है। इसको ज्यादा मात्रा में सेवन करने से जान जा सकती है।


लगातार प्रयोग करने से किडनी, हार्ट व लीवर पर बुरा प्रभाव पड़ता है और कुछ ही दिन में व्यक्ति की मौत हो जाती है। पुलिस ने शराब बनवा रहे गाजियाबाद के निवाड़ी थानाक्षेत्र के गांव सौंदा निवासी युनूस को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ धारा 272, 273, 420 और 7/63 एक्साइज एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed