{"_id":"59403bb5866419605d8b4869","slug":"up-100-crushed-the-child-commotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी-100 ने बच्चे को कुचला, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपी-100 ने बच्चे को कुचला, हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 14 Jun 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
यूपी 100 योजना करेगी जिले में काम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई मंडी चौकी क्षेत्र में यूपी-100 की गाड़ी के चालक ने कार को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए एक बच्चे पर चढ़ा दिया। पैर कुचलने से परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस अधिकारियों ने हंगामा शांत किया और बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
मंगलवार शाम 40 फुटा रोड पर यूपी-100 की गाड़ी जा रही थी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक बच्चे के पैर पर गाड़ी चढ़ गई। जिससे उसका पैर कुचल गया। चीख-पुकार सुनते ही परिजन आ गए और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह मामला शांत किया और बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया। खबर लिखे जाने तक बच्चे के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
डिवाइडर से टकराई बस, पीछे से घुसी कार, आठ लोग घायल
खुर्जा। देहात क्षेत्र में हाइवे पर रोडवेज बस डिवाइडर से टकरा गई। उसके पीछे से आ रही एक कार बस में घुस गई। हादसे में बस और कार में सवार आठ लोग घायल हो गए। उरई डिपो की रोडवेज बस दिल्ली से फर्रुखाबाद जा रही थी। सोमवार देर रात अगवाल फाटक के पास पहुंचने पर बस डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन
इसी दौरान पीछे से आ रही एक कार भी बस में घुस गई। हादसे में बस सवार अलीगढ़ निवासी इंद्रपाल, रोहित, मैनपुरी निवासी कुसुम और अनिल तथा कार सवार उत्तमनगर निवासी विपिन, निशा, प्रभा आदि घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जटिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।