{"_id":"78301475275a134efa226a6718826a4a","slug":"two-constables-suspended-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाह दोनों कांस्टेबल सस्पेंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापरवाह दोनों कांस्टेबल सस्पेंड
अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 18 Jan 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
कोर्ट में पेशी के दौरान हाथ से हथकड़ी निकालकर फरार लूट के आरोपी के मामले में लापरवाह दो कांस्टेबलों को एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया है।
जांच में दोनों कांस्टेबलों की लापरवाही सामने आई थी। इसके बाद एसएसपी ने यह सख्त कदम उठाया है। वहीं चार दिन बाद भी पुलिस लूट के आरोपी को पकड़ने के लिए हाथ पांव मार रही है।
बता दें कि 15 जनवरी 2016 की दोपहर जेल में बंद सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के बुड़ाकी गांव निवासी मोहित पुत्र रामवीर को लूट के मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था।
मोहित 7 मई 2014 से जेल में बंद था। शुक्रवार दोपहर कांस्टेबल हरीचरन और विकास उसे पेशी के लिए लेकर जा रहे थे। इसी दौरान आरोपी हाथ से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया।
विज्ञापन
लॉकअप मोहर्रर रविंद्र कुमार ने कांस्टेबल हरीचरन और विकास पर लापरवाही व मोहित पर कस्टडी से फरार होने का मामला कोतवाली में दर्ज कराया था।
एसएसपी अनंत देव ने बताया कि बंदी के फरार होने में कांस्टेबलों की घोर लापरवाही सामने आई है। दोनों को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं, फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।