फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Trying to abduct girl

महिला को अगवा करने की कोशिश

Mon, 09 Jan 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
अमर उजाला/बुलंदशहर Updated Mon, 09 Jan 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
Trying to abduct girl
अपहरण - फोटो : ब्यूरो

कोर्ट से तारीख कर माता-पिता के साथ घर लौट रही विवाहिता को कार सवार पांच लोगों ने अगवा करने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके माता-पिता के साथ मारपीट की। पीड़िता ने पुलिस में सुनवाई न होने पर न्यायालय में शिकायत की है। कोर्ट ने नगर पुलिस से जांच रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन


गुलावठी थाना क्षेत्र के मिट्ठेपुर गांव निवासी आसमां पुत्री मोहम्मद उमर ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसने अपने ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस न्यायालय में किया है। इसी के चलते ससुराली रंजिश रखते हैं। 18 दिसंबर सुबह वह तारीख पर न्यायालय आई थी।
विज्ञापन


दोपहर करीब 2.30 बजे तारीख करके गांव मिट्ठेपुर लौट रही थी। कचहरी गेट से निकलकर अल्पना सिनेमा के पास पहुंची तो एक सफेद रंग की कार में पांच लोग बैठै थे। आरोपियों ने गाली-गलौंच करते हुए केस करने पर मजा चखाने की बात कहकर अपहरण करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने विरोध करने पर पिता मोहम्मद उमर और मां फरजाना से मारपीट की। शोर सुनकर राहगीर एकत्र हो गए। जिन्हें देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। थाना स्तर से सुनवाई न होने पर पीड़िता ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। कोर्ट ने वारदात के संबंध में जांच रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed