फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Truck collision killed two brothers, father injured

ट्रक की टक्कर से दो भाइयों की मौत, पिता घायल

Wed, 12 Oct 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Wed, 12 Oct 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Truck collision killed two brothers, father injured
सड़क हादसा - फोटो : ब्यूरो

नगर कोतवाली क्षेत्र में वलीपुरा नहर के पास अपने दो मासूम बच्चों को लेकर घर लौट रहे बाइक सवार को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों मासूम भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल पिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। कोतवाली देहात के गांव जीमत निवासी आदिल कासना में रहकर गाड़ी चलाता है। मुहर्रम के मौके पर वह गांव में आया हुआ था। बुधवार दोपहर आदिल अपने दो पुत्र आहद (5) और अर्श (7) को बाइक पर लेकर बुलंदशहर आया था। शाम करीब 4.30 बजे बाइक पर बैठाकर गांव लौट रहा था।
विज्ञापन


वलीपुरा नहर के पास पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही आदिल सड़क किनारे दूर जाकर गिरा। वहीं दोनों मासूम ट्रक से कुचल गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल आदिल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। नगर कोतवाल राजवर्धन गौड़ ने बताया कि बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 बुग्गी में घुसी कार, 12 घायल
सिकंदराबाद मार्ग पर अनियंत्रित कार बुग्गी में घुस गई। हादसे में बुग्गी सवार करीब 12 लोग घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है। 

देहात क्षेत्र के गांव रूपबास पंचगाई निवासी ग्रामीण बुग्गी पर सवार होकर अपने परिवार के साथ मंगलवार रात करीब आठ बजे मेला देखकर लौट रहे थे। इसी दौरान पीले बंबे के पास पीछे से आ रही कार अनियंत्रित होकर बुग्गी में घुस गई।

हादसे में बुग्गी सवार दीपक, कान्हा, अंजलि, खुशी, मोनू, चंचल, तान्या समेत करीब 12 लोग घायल हो गए। मौके पर चीखपुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।


अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला, मौत
पहासू मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार गांव फतेपुर निवासी चंद्रपाल (50) पुत्र धर्मवीर पहासू स्थित हीरापुर निवासी हरेंद्र को कुचल दिया। अस्पताल ले जाने के दौरान चंद्रपाल की मौत हो गई।  हादसा मंगलवार रात करीब नौ बजे  अगौरा पीर गांव के पास हुआ। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed