फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Three stores theft, trader raging.

तीन दुकानों में चोरी, भड़के व्यापारी

Thu, 14 Jan 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला, औरंगाबाद
अमर उजाला, औरंगाबाद Updated Thu, 14 Jan 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Three stores theft, trader raging.
यूपी उद्योग व्यसापार मंडल के नगर उपाध्यक्ष की दुकान समेत तीन दुकानों में बुधवार रात चोरों ने हाथ साफ कर दिया। पिकअप सवार आधा दर्जन चोर जैक से शटर उठाकर दुकानों से हजारों की नगदी समेत लाखों का सामान निकाल ले गए।
विज्ञापन


इस घटना से गुस्साए व्यापारियों ने मौके पर पहुंची पुलिस से नोकझोंक की। पीड़ितों ने चोरी की तहरीर दी है।
यूपी उद्योग व्यापार मंडल के नगर उपाध्यक्ष और भाजपा के पूर्व नगराध्यक्ष उमेश सिंघल की जहांगीराबाद रोड़ पर अग्रवाल पेंट्स के नाम से दुकान है।

रात करीब दो बजे पिकअप सवार चोर दुकान का शटर जैक से उठाकर करीब 12 हजार रुपये की नगदी और 50 हजार रुपये का पेंट्स चोरी कर ले गए। इसी तरह बुलंदशहर रोड स्थित बाबा आटो मोबाइल की दुकान से चोर करीब 5 हजार नगदी, श्रीकांत अग्रवाल की खाद-बीज की दुकान से 25 हजार रुपये की नगदी, लेपटॉप सहित अन्य सामान निकाले ले गए।
विज्ञापन


चोरी की सूचना पर पीड़ित व्यापारियों के साथ यूपी उद्योग व्यापार मंडल के अनूपशहर विधानसभा अध्यक्ष राजेबाबू अग्रवाल, महामंत्री ललित अग्रवाल, चेयरमैन राजकुमार लोधी, यूपी उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के नगराध्यक्ष मनोज गुप्ता, नामित सभासद अजय अग्रवाल मौके पर पहुंचे और पुलिस के सामने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ के सामने व्यापारियों ने पुलिस चौकी में तैनात कांस्टेबल पर चोरों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। व्यापारियों ने कहा कि यदि जल्द ही चोरी की घटनाओं का खुलासा नही हुआ तो पुलिस के खिलाफ आंदोलन होगा।


पुलिस के आंखों के सामने भागे चोर
फैटम पर तैनात जुगेंद्र मलिक ने एसओ को व्यापारियों के सामने बताया कि  चोर पिकअप में सवार होकर पुलिस के सामने ही जहांगीराबाद की ओर फरार हुए है। इसपर व्यापारियों ने पिकैट पर तैनात पुलिसकर्मियों के सोने का आरोप लगाया।

पीड़ित व्यापारियों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
बीएस बिसारे, एसओ औरंगाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed