{"_id":"382d2276559a871bf4fbab6aecb2a5bc","slug":"threat-call-dialled-from-pauri-jail-to-mla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौड़ी जेल से आई थी विधायक को धमकी भरी कॉल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पौड़ी जेल से आई थी विधायक को धमकी भरी कॉल
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा विधायक श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित को धमकी भरी कॉल उत्तराखंड की पौड़ी जेल से आई थी। यह खुलासा उत्तराखंड और बुलंदशहर की पुलिस की जांच में हुआ है।
पुलिस ने उन नंबरों की आईडी का भी पता लगा लिया है, जिनसे धमकी भरी कॉल आई थी। हालांकि, पुलिस उन आईडी को फर्जी मानकर चल रही है।
वहीं, विधायक को धमकी देने वाले दोनों नंबरों से कॉलिंग मंगलवार को बंद रही। लेकिन शातिर व्हाट्सएप के जरिए साथियों से संपर्क साधने में जुटा है।
पुलिस जल्द आरोपियों तक पहुंचने का दावा कर रही है। इस बीच विधायक ने बुधवार को एसपी सिटी से मुलाकात की है।
एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि विधायक को धमकी देने वाले दोनों नंबरों की आईडी का पता चल गया है। एक नंबर मेरठ के पते पर और दूसरा सोनीपत के पते पर लिया गया है।
जबकि मोबाइल की लोकेशन उत्तराखंड आ रही है। जांच कर रही नगर पुलिस ने मेरठ और सोनीपत पुलिस से भी संपर्क साधा है। सूत्रों के मुताबिक, लोकेशन उत्तराखंड की पौड़ीजेल है।
विज्ञापन
इस जेल में मधुमिता हत्याकांड का आरोपी संतोष राय बंद हैं। इसी के साथ जेलर का हत्यारा मोनू राठी और एक अन्य रोहित चतुर्वेदी भी इसी जेल में बंद हैं। पुलिस इन अपराधियों के बीच की कड़ी खंगाल रही है।