{"_id":"59496b064f1c1b243d8b481e","slug":"theft-accused-in-the-temple-was-beaten-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में चोरी के आरोपी को पीटकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर में चोरी के आरोपी को पीटकर मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
पंचनामा भरते नायब तहसीलदार और पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिर में चोरी करते हुए पकड़े जाने पर लोगों ने युवक को पीटकर अधमरा कर पुलिस को सौंप दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पब्लिक ने जहां युवक को मंदिर में चोरी करते हुए मौके पर ही दबोच लिया था, वहीं युवक की मां ने उसे निर्दोष बताते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह करीब 3 बजे दो युवक भटपुरा रोड स्थित बाबा मोहनराम के मंदिर में चोरी कर रहे थे। आहट होने पर मोहल्ले लोग जाग गए और चोरी कर रहे युवकों को घेर लिया। एक चोर मौका पाकर भाग गया, जबकि दूसरे को लोगों ने मंदिर से चोरी के सामान के साथ पकड़ लिया। लोगों ने पकड़े गए चोर की जमकर धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
एसपी सिटी डा. प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि पब्लिक की पिटाई के कारण युवक की हालत बिगड़ रही थी। उसको उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कराई। लोगों ने उसकी पहचान मोहल्ला बाजार माधोदास निवासी वहीद पुत्र कदीर के रूप में की।
विज्ञापन
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक की मां शमा प्रवीन ने बताया कि मंगलवार तड़के उसका बेटा वहीद सहरी खाने के बाद करीब तीन बजे रोज की भांति टहलने के लिए निकला था। रामबाड़ा में लोगोें ने उसकी पीटकर हत्या कर दी।
वहीं, सीओ चौधरी यशवीर सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर नामजद समेत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीओ ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। दोषी लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस रिकार्ड के अनुसार मृतक वहीद पर कोतवाली में वर्ष 2013 व 2015 के बीच में चोरी, नकबजनी, एनडीपीएस, लूट, हत्या का प्रयास आदि के करीब आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। उधर, एसपी डॉ. प्रवीन रंजन कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में भारी फोर्स की मौजदूगी में वहीद को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।