{"_id":"0926472c23237d930c9a65b041bfffe7","slug":"the-woman-was-czech-cracker-market-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने चेक किया पटाखा, बाजार में लगी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने चेक किया पटाखा, बाजार में लगी आग
अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 12 Nov 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
पुरानी जेल मैदान में लगे पटाखा बाजार में बृहस्पतिवार शाम चार बजे आग लगने से तीन दुकानें जलकर राख हो गईं। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग लगने से दुकानों के निकट खड़ी एक स्कूटी समेत तीन दो पहिया वाहन जल गए। शुरुआती जांच में पता चला कि एक महिला खरीदार द्वारा ट्राई के तौर पर दुकान के निकट पटाखा जलाने के बाद यह हादसा हुआ। पुलिस ने महिला की स्कूटी जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
दीपावली के मौके पर पुरानी जेल मैदान में आतिशबाजी की दुकानें लगी हुई थीं। मैदान के बीचों-बीच चार दुकानें लगी हुई थीं। प्रत्यक्षदर्शी शरीफ, रिजवान, अकील, सुरेश ने बताया कि एक महिला स्कूटी से पटाखे खरीदने आई थी।
विज्ञापन
उसने एक दुकान से पटाखा लिया और उसे चेक करने के लिए दुकान के निकट ही जलाने लगी। मना करने पर भी वह नहीं मानी। पटाखा जलकर दुकान में जा गिरा, जिससे झपकते ही आग लग गई।
देखते ही देखते आग ने पड़ोस की तीन दुकानों को भी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग लगते ही दुकान अपनी-अपनी दुकानों को छोड़कर भाग खड़े हुए। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने से महिला की स्कूटी, एक बाइक और एक स्कूटर जल गया। पुलिस ने तीनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
एसएसआई कमलेश शुक्ला ने बताया कि जिन दुकानों में आग लगी है, उसके स्वामी भागे हुए हैं। दुकान मालिकों का पता लगाया जा रहा है। दिवाली के बाद भी पटाखों की दुकान लगाने पर जल्द ही उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि आग से हजारों का नुकसान हुआ है।
शुरुआती जांच में पता चला है कि एक स्कूटी पर महिला आतिशबाजी खरीदने आई थी। जिसने ट्राई के तौर पर एक पटाखा दुकान के निकट जलाया। जिसकी चिंगारी से दुकानों में आग लग गई। स्कूटी को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
- मोहम्मद शाहिद, मुख्य अग्निशमन अधिकारी