{"_id":"579e4c094f1c1b56152b8ba7","slug":"the-son-was-killed-by-a-land-grabbing","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन हड़पने के लिए दामाद ने की थी हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन हड़पने के लिए दामाद ने की थी हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 01 Aug 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
मर्डर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार सुबह खेत पर चारा लेने गए किसान राजवीर की हत्या उसके दामाद ने ही जमीन हड़पने के लिए की थी। पुलिस ने आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस बरामद कर लिए। पुलिस आरोपी दामाद को जेल भेजने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
बता दें कि शनिवार की सुबह करीब आठ बजे ग्राम भौरा निवासी किसान राजवीर (60)उर्फ राजन की खेत पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के भतीजे नेत्रपाल पुत्र जयपाल ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस कर्जदारों द्वारा हत्या, या जमीनी हड़पने को लेकर हत्या की जांच कर रही थी।
विज्ञापन
एसओ महेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने संदेह के आधार पर मृतक के दामाद खुर्जा देहात के ग्राम खबरा निवासी हेमंत को हिरासत में लिया। पूछताछ में हेमंत ने बताया कि उसके बड़े साले प्रेमपाल की मौत हो चुकी है। छोटा साला नेपाल, पत्नी सरोज दोनों ही मंदबुद्धि है। हेमंत ने बताया कि उसके ससुर के पास करीब 17 बीघा जमीन है।
विज्ञापन
कई बार उसने ससुर से जमीन अपने नाम कराने को भी कहा लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इस बात को लेकर मनमुटाव भी हुआ। उसने जमीन हड़पने के लिए ससुर की हत्या की योजना बनाई। वारदात को अंजाम देने से पहले उसने कई बार घटना स्थल की रेकी की। शनिवार सुबह खेत पर तमंचे से ससुर की हत्या कर जंगल के रास्ते से होते हुए वह अपने घर पहुंच गया।