फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   the seat in the train Kick, punches.

ट्रेन में सीट के लिए चले लात-घूंसे

Tue, 08 Dec 2015 11:15 PM IST
अमर उजाला, खुर्जा
अमर उजाला, खुर्जा Updated Tue, 08 Dec 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
the seat in the train Kick, punches.
दिल्ली हावड़ा रेलवे मार्ग पर चलने वाली कालका एक्सप्रेस में सीट पर बैठने को लेकर यात्रियों में मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से जमकर लात-घुंसे चले।
विज्ञापन



सूचना पर पहुंची जीआरपी ने दोनों पक्षों को शांत करवाया। किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।


मंगलवार को दिल्ली से कलकत्ता जाने वाली कालका एक्स में सुबह नौ बजे गाजियाबाद से कानपुर निवासी रोहित झा परिवार के साथ जनरल डिब्बे में सवार हुए।

इसी डिब्बे में कलकत्ता निवासी रंजन बसु, संदेश बसु और दो अन्य लोग पहले से बैठे हुए थे। जैसे ही गाड़ी दनकौर स्टेशन पर पहुंची दोनों पक्षों में सीट को लेकर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


बात बढ़ने पर लात-घूंसे चलने शुरू हो गए। इस घटना से यात्रियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने दोनों पक्षों को समझा-बुझा कर शांत कराया।

जीआरपी प्रभारी सत्यप्रकाश ने बताया कि मामले में किसी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं मिली।

नील गाय टकराने से राजधानी 20 मिनट रुकी

खुर्जा जंक्शन(ब्यूरो)। दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग पर नील गाय के टकराने से राजधानी एक्सप्रेस को स्टेशन पर 20 मिनट तक रोकना पड़ा। बाद में इंजन की जांच करने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर करीब 12.40 बजे दोसपुर फाटक के पास राजेंद्र नगर से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस से नीलगाय टकरा गई।

इसके कारण राजधानी एक्सप्रेस को जंक्शन स्टेशन के दो नंबर प्लेटफार्म पर रोकना पड़ा। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक भरत राम, ट्रैफिक इंचार्ज पीके गुप्ता इंजीनियरों की टीम के साथ ट्रेन के इंजन की जांच की।


इस दौरान 20 मिनट तक राजधानी जंक्शन पर खड़ी रही। एसएस भरतराम ने बताया कि राजधानी से नीलगाय टकरा गई थी। गाड़ी के इंजन में फाल्ट को चेक करने के लिए उसे रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed