फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The pretext of marrying the widow rape

शादी का झांसा देकर विधवा से किया गैंगरेप

Mon, 08 Aug 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 08 Aug 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
The pretext of marrying the widow rape
rape

नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक विधवा महिला से शादी का झांसा देकर एक युवक ने रेप कर 95 हजार रुपये हड़प लिए। आरोपी के दो साथियों ने फरवरी माह में महिला को अगवा कर लिया और एक फैक्ट्री में ले जाकर तीनों ने उसके साथ गैंगरेप किया। थाना स्तर से सुनवाई नहीं होने पर पीड़िता ने कोर्ट का सहारा लिया।

विज्ञापन


पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। विधवा ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह मऊखेड़ा गांव के पास एक कैटल फीड फैक्ट्री में पशु आहार की सप्लाई करती है। वहां ज्ञानलोक कॉलोनी निवासी युवक कुक्कू उर्फ सुनील भी पशु आहार सप्लाई करता था।
विज्ञापन


आरोप है कि कुक्कू उर्फ सुनील ने उसे शादी का झांसा दिया और उससे शारीरिक संबंध बनाए। यही नहीं आरोपी ने धोखाधड़ी कर 95 हजार रुपये भी हड़प लिए। उसने इसकी कई बार जिला पुलिस से लेकर आईजी तक शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक 14 फरवरी 2016 की शाम वह अपने घर से सब्जी लेने जा रही थी। रास्ते में आवास-विकास प्रथम निवासी मुकेश और अमित ने उसे अपनी कार में बैठा लिया और मऊखेड़ा फाटक के पास कैटल फीड फैक्ट्री में ले गए। वहां कुक्कू उर्फ सुनील भी मौजूद था।


आरोप है कि तीनों ने उसके साथ बारी-बारी से रेप किया। एक दिन बंधक बनाकर रखने के बाद 15 फरवरी को मारपीट कर भगा दिया। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत की लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।नगर कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर कुक्कू उर्फ सुनील, मुकेश और अमित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed