{"_id":"5942d7f64f1c1bd63d8b46bf","slug":"the-murder-of-a-young-man-saddled-with-sharp-weapons","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारदार हथियार से गला रेतकर युवक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धारदार हथियार से गला रेतकर युवक की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 16 Jun 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
murder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौकी क्षेत्र के क्वार्सी गांव में घेर में सो रहे युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर बदमाशों ने हत्या कर दी गई। सुबह युवक का लहूलुहान क्षत-विक्षत शव चारपाई पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि पुलिस को अब तक हत्या का कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। क्वार्सी गांव निवासी भास्कर (33) पुत्र रामपाल नोएडा के एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। दो दिन पहले वह छुट्टी लेकर अपने गांव आए थे। बुधवार रात खाना खाने के बाद वह गांव के बाहरी छोर पर स्थित अपने घेर पर सोने चले गए।
विज्ञापन
देर रात बदमाशों ने धारदार हथियार से भास्कर की गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपियों ने युवक के सिर पर वार कर शव को क्षत-विक्षत कर दिया। सुबह जब परिजन घेर पर पहुंचे तो खून से लथपथ भास्कर का शव देख उनकी चीख निकल गई। चीख सुनकर गांव के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
100 नंबर पर सूचना देने के बाद पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अब तक हत्या के कारणों का पता चल सका है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में मृतक और उसके परिवार से किसी की कोई रंजिश भी नहीं थी। चौकी प्रभारी विनीत चौधरी ने बताया कि भास्कर के भाई बनी सिंह की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।