{"_id":"5844693c4f1c1b8c60a86240","slug":"the-kidnapping-of-teenager-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर गई किशोरी का अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर गई किशोरी का अपहरण
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 05 Dec 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
gangrape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मंदिर गई एक किशोरी को अगवा कर लिया गया। पीड़ित की मां ने दो युवकों को नामजद पांच लोगों के खिलाफ नगर कोतवाली में तहरीर दी है। साठा निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी एक दिसंबर को साईं बाबा मंदिर के लिए घर से निकली थी।
उसकी बेटी काफी देर तक वापस लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। बाद में एक परिचित ने बताया कि उसकी बेटी को साठा के ही कुछ युवक जबरन गाड़ी में डालकर ले गए हैं। पीड़िता ने साठा निवासी दो युवकों समेत पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी पोषीराम शर्मा ने बताया कि पीड़िता की तरफ पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
युवती से रेप की कोशिश
देहात थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने खेत पर किसी काम से गई युवती से गांव के ही एक युवक ने रेप की कोशिश की। युवती के चीखने चिल्लाने पर आरोपी मौके से भाग गया। परिजनों के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन
गांव निवासी युवती शनिवार देर शाम अपने खेतों पर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में गांव का एक युवक मिल गया। आरोपी ने युवती को फसल में खींचकर उसके साथ रेप की कोशिश की। विरोध करने के बाद भी जब युवक नहीं माना तो युवती ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास से गुजर रहे लोग दौड़े तो आरोपी भाग गया। घर पहुंचकर पीड़िता ने अपने परिजनों को आपबीती बताई।