{"_id":"582df8d24f1c1b61369009b0","slug":"the-groom-was-drunk-with-the-wine-of-the-bride-refused-to-marry","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हा पीकर आया शराब दुल्हन का शादी से इंकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूल्हा पीकर आया शराब दुल्हन का शादी से इंकार
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 18 Nov 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
शादी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फेरे के दौरान दहेज की मांग करना दूल्हे और उसके परिजनों को भारी पड़ा। दुल्हन ने लालची और शराब पीकर आए दूल्हे से शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने बारात को बंधक बना लिया। समाचार लिखे जाने तक मामले में पंचायत चल रही थी। पंचायत ने दूल्हे और उसके परिजनों को शादी में खर्च 1.84 लाख रुपये लौटाने का फरमान सुनाया है।
पुलिस को मामले की जानकारी नहीं है। जानकारी के मुताबिक अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति की बेटी की शादी थाना अहार क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक के साथ तय हुई थी। बुधवार को गांव में बारात आई। आरोप है कि दूल्हा शराब के नशे में धुत था।
विज्ञापन
फेरे से पहले दूल्हे ने दहेज में एक मोटरसाइकिल और एलईडी टीवी की मांग कर दी। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। मामले की सूचना जैसे ही दुल्हन को मिली तो उसने शादी से इंकार कर दिया। दुल्हन के निर्णय के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने बारात को बंधक लिया।
विज्ञापन
काफी देर तक अफरातफरी का आलम रहा। बंधक बनाने के बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर नोकझोंक भी हुई। बृहस्पतिवार सुबह से ही गांव में पंचायत शुरू हो गई। समाचार लिखे जाने पंचायत का दौर चल रहा था। पंचायत ने दूल्हे के पिता को दुल्हन के पिता को शादी में खर्च हुए 1.84 लाख रुपये लौटाने का फरमान सुनाया है।
पंचायत में इस बात को लेकर दोनों तरफ से नोकझोंक चल रही थी। समाचार लिखे जाने तक पंचायत चल रही थी। एक लाख रुपये पर दोनों तरफ से सहमति बनने की बात सामने आई है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक दूल्हा या उसके परिजनों को छोड़ा नहीं
गया था।