{"_id":"5846feb04f1c1b2434448061","slug":"the-groom-s-car-crashed-assault-sabotage","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हे की कार टकराई, मारपीट-तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूल्हे की कार टकराई, मारपीट-तोड़फोड़
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 06 Dec 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खोड़ा से बुलंदशहर जा रही बारात में शामिल दूल्हे की कार ने सुखलालपुर तिराहे पर बाइक सवार को टक्कर मार दी। घायल बाइक सवार की बेटी की भी मंगलवार शाम बारात आनी थी। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने दूल्हे को छोड़ कार सवार अन्य बारातियों की पिटाई कर दी।
साथ ही कार में तोड़फोड़ की। पुलिस ने दूल्हे व बारातियों को दूसरी कार से बुलंदशहर भिजवाया। इसमें अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। अहमदगढ निवासी सतपाल पुत्र टीकम सिंह ने बताया कि वह नोएडा में प्राइवेट कंपनी में काम करता है। मंगलवार को उसकी बेटी की शादी थी।
विज्ञापन
वह किसी काम से नोएडा आया था और मंगलवार को घर जा रहा था। सुखलालपुर तिराहे पर गाजियाबाद (खोड़ा) से बुलंदशहर जा रही बारात के दुल्हे की कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें सतपाल घायल हो गया। घटना से गुस्साए राहगीरों ने कार की शीशे तोड़ दिए।
विज्ञापन
आरोप है कि राहगीरों ने दुल्हे को छोड़कर अन्य कार सवारों की पिटाई भी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुल्हे को दूसरी कार से बुलंदशहर भिजवाया। पुलिस ने घायल सतपाल को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।
कोतवाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि बारातियों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मारपीट करने और कार में तोड़फोड़ की रिपोर्ट दर्ज की गई है।