{"_id":"57daf8134f1c1ba237d473ba","slug":"the-gang-rape-of-a-girl-kidnapped-along-canal","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती का अपहरण कर नहर किनारे किया गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती का अपहरण कर नहर किनारे किया गैंगरेप
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 16 Sep 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
Rape
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली देहात क्षेत्र में हाईवे पर मां-बेटी से गैंगरेप का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि युवती से गैंगरेप का एक और मामला सामने आया है। 10 दिन पहले बाइक सवार दो युवकों ने भूड़ चौराहे से युवती का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया।
विज्ञापन
युवती ने आरोप लगाया कि नहर किनारे ले जाकर दोनों युवकों ने गैंगरेप किया। आरोपियों ने विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। थाना स्तर से सुनवाई न होने पर पीड़िता ने एसएसपी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
जहांगीराबाद की रहने वाली युवती ने एसएसपी को दी तहरीर में बताया कि छह सितंबर 2016 की दोपहर बहन के यहां से वह आगरा डिपो की रोडवेज बस में बैठकर बुलंदशहर आ रही थी। दोपहर करीब दो बजे नहर के पास बाईपास पर उतरी और भूड़ चौराहे की तरफ चली तो पीछे से बाइक सवार दो लड़के आ धमके।
विज्ञापन
दोनों ने अश्लील कमेंट्स करने शुरू कर दिए। आरोपियों ने तमंचे से आतंकित कर बाइक पर बैठा लिया। दोनों आरोपी युवती को नहर किनारे पटरी पर ले गए। वहां आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया।
शोर मचाया तो वहां राहगीर एकत्र होने लगे। उन्हें देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़िता का आरोप है कि उसने थाने पर तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसएसपी ने बताया कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।