फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The former gram pradhan sold school building materials.

पूर्व प्रधान ने बेच डाली स्कूल भवन की सामग्री

Sat, 23 Jan 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 23 Jan 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
The former gram pradhan sold school building materials.
सुरजवाली के पूर्व प्रधान ने बिना शिक्षा विभाग की अनुमति के परिषदीय स्कूल भवन की सामग्री बेच डाली। शिकायत के बाद विभाग ने जांच कराई तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


डीएम ने बीएसए को आरोपी पूर्व प्रधान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर वसूली के आदेश दिए हैं। बता दें कि सुरजावली स्थित परिषदीय स्कूल का भवन जर्जर होने पर नया भवन निर्माण कराया गया।

अब बच्चे नए भवन में तालीम ले रहे हैं। पुराने भवन की सामग्री के निपटान का फैसला बेसिक शिक्षा विभाग की अनुमति के बाद होना था। लेकिन पूर्व प्रधान ने बिन अफसरों की अनुमति के भवन सामग्री को बेच दिया।
विज्ञापन


इतना ही नहीं नीलामी से प्राप्त धनराशि को सरकारी खजाने में जमा कराने की बजाए आरोपी ने हड़प लिया। शिकायत के आधार पर डीपीआरओ ने मामले में जांच बैठाई तो आरोप सही निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में डीपीआरओ ने आरोप पत्र बनाकर फाइल डीएम के सामने पेश कर दी। डीएम बी चंद्रकला ने प्रधान के खिलाफ कार्रवाई का आदेश बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिया है। डीएम ने आरोपी प्रधान से वसूली का आदेश भी दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed