फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The constable's rifle robbed

पुलिस टीम पर किया हमला कांस्टेबल की लूटी रायफल

Thu, 27 Oct 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Thu, 27 Oct 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
The constable's rifle robbed
पुलिस पर हमले के बाद गांव में पूछताछ करने पहुंचे अफसर।  - फोटो : ब्यूरो

पहासू थाना क्षेत्र के गांव अजीजाबाद में बृहस्पतिवार रात करीब आठ झगड़े की झूठी सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को ग्रामीणों ने घेर लिया और उनके साथ मारपीट की। एसआई और ड्राइवर जान बचाकर भाग निकले, लेकिन ग्रामीणों ने कांस्टेबल को दबोच लहूलुहान कर उसकी रायफल व सीयूजी मोबाइल लूट लिया।

विज्ञापन


हमले में एसआई और कांस्टेबल गंभीर घायल हो गए। हमले की सूचना पाकर एसपी सिटी, एसपी देहात समेत पांच थानोें की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के आते ही हमलावर ग्रामीण गांव छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन


 गांव अजीजाबाद के व्यक्ति के भाई को बुधवार को पहासू पुलिस किसी मामले में उठाकर ले गई थी। वहीं, दूसरे दिन बृहस्पतिवार रात करीब सात बजे गांव का व्यक्ति अपनी पत्नी को लेकर गांव मेें झगड़े की शिकायत करने थाने पहुंचा। उन्होेंने आरोप लगाया कि गांव के एक व्यक्ति ने मारपीट की और उसके पांच हजार रुपये छीन लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के बाद एसआई रविंद्र सिंह, कांस्टेबल विमलेश और पुलिस जीप का ड्राइवर रामतीर्थ को लेकर अजीजाबाद पहुंचे। यहां पर झगड़े की सूचना झूठी निकली। ग्रामीणों की माने तो इस दौरान जुए में उठाए गए युवक  के पिता ने अचानक अपनी बेटी को सामने लाकर पुलिस पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर गांव वालों को बुला लिया।

परिजन और गांव वालों ने पुलिस टीम को घेर लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। ग्रामीणों के हमले से घबराकर एसआई रविंद्र सिंह और ड्राइवर जीप में बैठकर भाग गए। भागने की  कोशिश कर रहे कांस्टेबल       विमलेश को ग्रामीणों ने दबोच लिया और उसे जमकर पीटा। उसकी रायफल और सीयूजी मोबाइल लूट लिया।

हमले में कांस्टेबल लहूलुहान हो गया। एसआई भी हमले में घायल हो गए। वहां से भागे एसआई ने तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अफसरों में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी मान सिंह चौहान, एसपी देहात जगदीश शर्मा, सीओ चंद्रधर गौड़ समेत पांच थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।


पुलिस ने गांव अजीजाबाद को चारों ओर से घेर लिया। हालांकि पुलिस के पहुंचते ही हमलावर ग्रामीण गांव छोड़कर भाग गए। एसपी देहात का कहना है कि रायफल गांव में तलाशी जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

गांव हो गया खाली
पुलिस पर हमले के बाद जब पांच थानों की फोर्स के साथ पुलिस अफसर गांव में पहुंचे तो ग्रामीण घर छोड़कर भाग गए। देर रात तक गांव पुलिस छावनी बना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed