{"_id":"6b997916da0e2d91763639771ee7f09b","slug":"teenager-raped-on-gun-point-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर किशोरी से रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे के बल पर किशोरी से रेप
अमर उजाला, औरंगाबाद
Updated Sun, 20 Dec 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार देर रात घर की ऊपरी मंजिल पर अकेली सो रही किशोरी के साथ गांव के ही युवक ने तमंचे के बल पर रेप किया।
शोर मचाने पर आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गया। पीड़ित परिजनों ने नामजद तहरीर दी है। पीड़िता के पिता ने रविवार को पुलिस को बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी शनिवार रात मकान की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में अकेली सो रही थी।
रात करीब 11 बजे गांव का ही एक युवक मौका पाकर दीवार फांदकर घर में घुस आया। इसके बाद तमंचे के बल पर किशोरी के साथ रेप किया। किशोरी की चीख पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे।
तब तक आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। बाद में पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। रविवार दोपहर करीब 2 बजे परिजन पीड़िता को लेकर औरंगाबाद थाने पर पहुंचे और आरोपी को नामजद कराकर तहरीर दी।
विज्ञापन
एसओ औरंगाबाद बीएस बिसारे ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
पीड़िता किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। रिपोर्ट में रेप की पुष्टि होने बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।