फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Tampering with the house

दबंगों के साथ घर में घुसकर की छेड़छाड़

Wed, 03 May 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर Updated Wed, 03 May 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Tampering with the house
छेड़छाड़ - फोटो : Demo Pic

विज्ञापन

कोतवाली देहात पुलिस एक बार फिर चर्चा में है। इस बार पुलिसकर्मियों पर आरोपियों के साथ मिलकर पीड़ित के घर में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़ व लूटपाट करने के आरोप लगे हैं। परिजन एक वृद्ध को अवैध हिरासत में रखने का आरोप भी लगा रहे हैं। एसपी सिटी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि वह और भाई पेशे से किसान हैं। दोनों भाई ट्रैक्टर से गेहूं निकासी करते हैं। 30 अप्रैल 2017 को गांव के ही छह लोगों ने तमंचे के बल पर भाई भूरा को भयभीत कर घर में रखे 10 कुंतल गेहूं व  22 हजार रुपये लूटकर ले गए थे।
विज्ञापन


घटना के संबंध में जानकारी ठंडी प्याऊ चौकी पुलिस को दी। सुनवाई न होने पर भूरा घर लौटने लगा तो दो दरोगा, दो सिपाहियों के साथ जीप में बैठकर घर पहुंच गए और फैसले का दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित का आरोप है कि आरोपी पुलिसकर्मी वृद्ध बीमार पिता को जबरन जीप में डालकर कोतवाली ले आए। इसके बाद एक मई में आरोपियों ने पुलिसकर्मियों    के साथ घर में घुसकर मारपीट की। पीड़ित ने पुलिसकर्मियों पर महिलाओं से छेड़छाड़ की और कपड़े फाड़ दिए।

आरोपी पुलिसकर्मियों ने घर में रखे 20 हजार रुपये और ट्रैक्टर लूट लिया। एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने   जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed