{"_id":"e3bb9f20ffe97ce1320dd763609a978d","slug":"superwiser-killed-gaurd-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपरवाइजर ने गार्ड की हत्या कर शव घर में दफनाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुपरवाइजर ने गार्ड की हत्या कर शव घर में दफनाया
अमर उजाला, छतारी
Updated Fri, 18 Dec 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन साल तक जमा कराए वेतन के ढाई लाख रुपये मांगने पर सिक्योरिटी सुपरवाइजर ने गार्ड को समसपुर गांव लाकर हत्या कर दी और शव घर के कमरे में दबा दिया।
गुमशुदगी की तफ्तीश के दौरान मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर खुदाई करवाकर शव बरामद किया।
मामला ग्रेटर नोएडा स्थित गोल्फ गार्डमिया एल्फा-2 सोसायटी का है, जहां उज्जैन के थाना भैरव स्थित गांव सोडंग निवासी कमल सिंह (37) पुत्र राधा कृष्ण बतौर गार्ड तैनात था।
इसी सोसायटी में छतारी के समसपुर निवासी प्रेमपाल शर्मा सिक्योरिटी सुपरवाइजर था। कमल सिंह और प्रेमपाल शर्मा ग्रेटर नोएडा के थाना सुरजपुर स्थित नवादा में एक ही कमरे में साथ रहते थे।
सोसायटी के लोगों के मुताबिक कमल सिंह पिछले तीन साल से अपना वेतन प्रेमपाल शर्मा के पास जमा करता रहा। घर जाने के लिए कमल सिंह कुछ दिनों से सुपरवाइजर प्रेमपाल से अपने जमा किए 2.55 लाख रुपये मांग रहा था।
विज्ञापन
इस पर सुपरवाइजर ने गार्ड कमल सिंह से गांव समसपुर चलकर रुपये देने की बात कही। पांच दिसंबर को ग्रामपंचायत चुनाव में वोट देने के बहाने प्रेमपाल गार्ड क मल सिंह को अपने गांव ले आया।
उसी दिन रात में उसकी हत्या कर दी। प्रेमपाल ने घर में ही जमीन के अंदर कमल सिंह के शव को दफना दिया। दो दिन बाद जब वह ग्रेटर नोएडा अपनी ड्यूटी करने पहुंचा तो सोसायटी के लोगों ने कमल सिंह के बारे में पूछताछ की।
इस पर प्रेमपाल ने कमल सिंह को गांव जाने के बात कही। काफी दिन तक न आने पर सोसायटी के लोगों ने पुलिस से शिकायत की।
पुलिस ने प्रेमपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या कबूल की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने यहां समसपुर में उसके घर में खुदाई कर शव बरामद कर लिया।