फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Suffering again, saying, eat-beef

पीड़ित फिर मुकरे, कहा-गोमांस खाते हो, कहकर की वारदात

Sat, 27 May 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर Updated Sat, 27 May 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
Suffering again, saying, eat-beef
पीड़ित फिर मुकरे, कहा-गोमांस खाते हो, कहकर की वारदात - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

जेवर-बुलंदशहर रोड पर लूट, हत्या और महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म का मामले में नया मोड़ आ गया था, जब बृहस्पतिवार सुबह और शाम पीड़िताओं ने अपने पड़ोसियों के वारदात में शामिल होने की बात कही थी।

सुबह मीडिया के सामने पीड़िताओं ने तीन लोगों के नाम लिए, लेकिन तहरीर में किसी का नाम नहीं लिखवाया। शाम को फिर पीड़ितों की तरफ से पड़ोसियों पर उंगली उठी तो पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में ले लिया, लेकिन शुक्रवार सुबह पीड़ित अपनी पड़ोसी वाली बात से मुकर गए और कहने लगे कि वारदात के दौरान बदमाश कह रहे थे कि तुम लोग गोमांस खाते हो।
विज्ञापन


वहीं, पीड़ित पक्ष के अब तक तीन बार बयान बदलने से पुलिस भी उलझन में है और मामले ने राजनीति रंग भी ले लिया है। राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारियों व पूर्व मंत्रियों का तांता शुक्रवार शाम तक घर और घटनास्थल पर लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर बिसाहड़ा कांड से जुड़े कई लोगों की आवाजाही भी देखी गई। गांव के लोग कह रहे हैं कि पीड़ितों के पल-पल बदलते बयान कुछ हद तक राजनीति से प्रेरित होने का इशारा हैं।


मार दो बाकी बचे तीनों को भी गोली ः घटना में मारे गए स्क्रैप व्यापारी के साथ गए उनके रिश्तेदार ने अमर उजाला से शुक्रवार को बताया कि लुटेरों ने उनसे मारपीट कर बंधक बनाया। फिर चारों पुरुषों को जमीन पर औंधे मुंह लिटा दिया। महिलाओं के ले जाते समय स्क्रैप व्यापारी द्वारा विरोध करने पर पहले एक गोली बदमाशों ने जमीन पर चलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed