{"_id":"0baa5bbf1f925aebe378dbce19f6d43e","slug":"sucide-a-young-boy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांजफ में एक युवक ने की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मांजफ में एक युवक ने की आत्महत्या
लंबगांव (टिहरी)
Updated Tue, 10 Nov 2015 11:29 AM IST
विज्ञापन
प्रतापनगर ब्लॉक के ग्राम मांजफ में एक युवक ने पंखे की कुंडी पर लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष जेपी कोहली ने बताया कि मांजफ गांव निवासी नवीन सिंह महर (19) पुत्र पुलम सिंह महर मंगलवार को ऋषिकेश से घर आया था। मंगलवार रात को वह खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया।
विज्ञापन
रात को उसकी फोन पर किसी से काफी देर तक बात हुई। सुबह उसकी मां ने उसे जगाने के लिए दरवाजा खटखटाया तो कोई आवाज नहीं आई।
खिड़की से देखा तो नवीन पंखे से लटका दिखा। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कोई तहरीर आती है, तो इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन