फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Stunt shot was fired at the minders

स्टंट करने से टोकने पर मारी थी गोली

Mon, 18 Jul 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Mon, 18 Jul 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Stunt shot was fired at the minders
पकड़ा गया दरोगा सुखवीर सिंह का हत्यारोपी। - फोटो : ब्यूरो

दरोगा सुखवीर सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हथियार सहित दबोच कर हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने खुलासा किया है कि दरोगा की हत्या शराब के नशे में धुत बाइक सवार दो युवकों ने स्टंट करने से रोकने पर की थी।

विज्ञापन


अब पुलिस हत्या के मुख्य आरोपी और उसकी बुलेट बाइक की तलाश में जुटी है। एसपी ने गुडवर्क करने वाली टीम को पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस अधीक्षक अलंकृता सिंह ने बताया कि मूलरूप से सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के सिरोधन गांव निवासी दरोगा सुखवीर सिंह यादव बागपत जिले के सिंघावली अहीर थाने में तैनात थे।
विज्ञापन


23 जून की रात करीब 9:30 बजे वह बाइक से ड्यूटी से अपने गांव लौट रहे थे। तभी मोदीनगर रोड पर वकील के भट्ठे के पास बदमाशों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। जांच के लिए सीओ सिटी के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान पता चला कि इस वारदात को बुलेट बाइक सवार बदमाशों ने अंजाम दिया था। एसपी ने बताया कि जांच में गोयना निवासी दीपक का नाम सामने आया। उसके खिलाफ हापुड़, गाजियाबाद और दिल्ली में चोरी, धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हैं। 

सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी दीपक ट्रांसपोर्ट नगर के पास बदनौली की ओर जाने वाले रेलवे फाटक पर खड़ा है। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी दीपक को दबोच लिया।

हथियार को जांच के लिए भेजा
एसपी ने बताया कि दीपक के पास मिले हथियार को विधि प्रयोगशाला में भेजा जा रहा है ताकि पता चल सके कि गोली इसी हथियार से चलाई गई है अथवा नहीं। पकड़ा गया आरोपी आसपास के जिले का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस बुलेट बाइक और फरार साथी की तलाश में जुटी है।

एसपी ने गुडवर्क करने वाले एसएचओ वीरेंद्र सिंह यादव, दरोगा जयपाल सिंह रावत, दरोगा संजय कुमार, कांस्टेबल रणधीर सिंह, विष्णु प्रताप, रणवीर सिंह मौतला, जयवीर सिंह भड़ाना, मुकेश कुमार और मुकेश कुमार शर्मा को पांच हजार का इनाम देने की घोषणा की है।

सख्त कार्यशैली के चलते गई दरोगा की जान
 सख्त कार्यशैली के चलते दरोगा सुखवीर सिंह की जान चली गई। सड़क पर स्टंट कर रहे बुलेट सवारों को ढंग से बाइक चलाने की हिदायत देना उनकी मौत का कारण बन गया। हालांकि, पकड़े गए बदमाश दीपक के परिजनों ने बेटे को बेकसूर बताया है।

साथ ही एसपी से मामले की जांच ठीक से कराने की मांग की है। दीपक ने बताया है कि उस रात वह और उसका दोस्त बदनौली से शराब पीकर चले तो बुलेट वह खुद चला रहा था जबकि मुख्य आरोपी पीछे बैठा था।

दोनों सड़क पर स्टंट करते हुए चल रहे थे। इसी बीच पीछे से आए दरोगा ने जब उन्हें टोका तो उन्हें यह बात नागवार गुजरी। तैश में आकर उन्होंने दरोगा को पीछे से गोली मार दी और भाग निकले।

आरोपी ने वारदात में शामिल होने की बात कबूली
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथी के साथ घटना की रात बदनौली ठेके पर शराब पीकर स्टंट करते हुए घर लौट रहा था। तभी रास्ते में दरोगा सुखवीर सिंह ने उनसे ढंग से बाइक चलाने की हिदायत दी।


इस बात पर बुलेट पर पीछे बैठे साथी ने दरोगा के पास में बाइक लगवाकर उसे गोली मार दी थी। 24 जून को अखबारों में जब खबर प्रकाशित हुई तो व भागकर हरिद्वार चला गया था।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed