फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   step father tried to rape doughter.

पिता ने किशोरी से की रेप की कोशिश

Wed, 20 Jan 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 20 Jan 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
step father tried to rape doughter.
गुलावठी के मोहल्ले में किशोरी बेटी से पिता ने रेप की कोशिश की। गनीमत रही की दूध लेने गई पीड़िता की मां तुरंत घर लौट आई, जिससे किशोरी की आबरू बच गई।
विज्ञापन


सबसे बड़ी बात यह है कि पीड़िता की मां जब थाने पहुंची तो पुलिस ने ही समझौते का दबाव बनाकर रिपोर्ट दर्ज नहीं किया। परेशान मां किशोरी को लेकर बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर नामजद शिकायत दी।

एसएसपी ने थाना पुलिस को कार्रवाई का आदेश दिया है। पुलिस के अनुसार किशोरी की मां ने शिकायत में बताया है कि उसकी पहली शादी शिकारपुर क्षेत्र के एक गांव में हुई थी, जिससे उसे एक पुत्री हुई, जो कक्षा आठ की छात्रा है।
विज्ञापन


घरेलू कारणों से उसका पति से तलाक हो गया। इस बीच उसकी दूसरी शादी गुलावठी स्थित एक मौहल्ले में हुई। इसके बाद वह नाबालिग बेटी को लेकर दूसरे पति के साथ रहने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि 17 जनवरी की शाम को वह दूध लेने गई थी। इस दौरान उसकी नाबालिग बेटी घर पर अकेली थी। इसका फायदा उठाकर दूसरे पति ने किशोरी के साथ रेप की कोशिश की।

जब वह लौटी तो उसकी बेटी जोर-जोर से चिल्ला रही थी, जबकि उसका पति उसे जान से मारने की धमकी दे रहा था। पीड़िता की मां का आरोप है कि जब वह थाने में शिकायत लेकर पहुंची तो वहां फैसला करने का दबाव बनाकर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।


इसके बाद एसएसपी के नाम शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, एसपी देहात पंकज कुमार पांडेय ने थाना गुलावठी पुलिस को आदेश दिया कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर हर हाल में कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed