फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   SP MLA Guddu Pandit threated.

सपा विधायक गुड्डू पंडित को धमकी

Mon, 28 Dec 2015 10:56 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 28 Dec 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
SP MLA Guddu Pandit threated.
डिबाई से सपा विधायक श्रीभगवान शर्मा उर्फ अक्षय पंडित उर्फ गुड्डू पंडित को फोन पर धमकी मिलने का मामला सामने आया है। फोन करने वाले ने खुद को गोरखपुर जेल में बंद संतोष राय बताया है।
विज्ञापन


साथ ही जेल में उससे मुलाकात नहीं करने पर विधायक को अंजाम भुगतने की धमकी दी है। इस मामले में विधायक ने नगर कोतवाली में एनसीआर दर्ज कराई है।

पुलिस ने नंबरों की जांच शुरू कर दी है। उधर, हरिद्वार पुलिस का कहना है कि संतोष राय गोरखपुर नहीं बल्कि हरिद्वार की जेल में बंद है।

एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि श्रीभगवान शर्मा उर्फ अक्षय पंडित ने नगर कोतवाली में दी तहरीर में बताया है कि रविवार शाम उनके मोबाइल नंबर 9412228128 पर दो अज्ञात नंबरों 9690611595 और 8941801019 से कॉल आई।
विज्ञापन


कॉल करने वाले ने कहा कि वह गोरखपुर जेल से बोल रहा है। उसने विधायक से गोरखपुर पहुंचकर मिलने के लिए कहा। न मिलने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी।

पूछने पर उसने अपना नाम संतोष राय बताया। एसपी सिटी ने बताया कि तहरीर के आधार पर एनसीआर दर्ज कर ली गई है। विधायक को धमकी मिलने का मामला गंभीर है। जल्द ही नंबरों की लोकेशन निकालकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमरमणि त्रिपाठी का गुर्गा है संतोष राय
तत्कालीन बाहुबली नेता अमरमणि त्रिपाठी से कवयित्री मधुमिता शुक्ला के अवैध संबंध थे। गर्भवती मधुमिता ने गर्भपात कराने से मना कर दिया था।

इस पर अमरमणि त्रिपाठी के कहने पर उसके शूटर संतोष राय और प्रकाश पांडेय ने 9 मई 2003 को लखनऊ में मधुमिता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। सीबीआई जांच के बाद अमरमणि त्रिपाठी समेत उसके शूटरों को सजा हो गई।

सीबीआई की ओर से गवाह रहे विधायक
बता दें कि श्रीभगवान शर्मा उर्फ अक्षय पंडित उर्फ गुड्डू पंडित विधायक बनने से पहले पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी के चालक रहे। मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में गवाह रहे हैं। इस समय अमरमणि त्रिपाठी गोरखपुर जेल में बंद है और आजीवन कारावास की सजा काट रहा है।


बुलंदशहर पुलिस ने साधा गोरखपुर पुलिस से संपर्क
एसपी सिटी ने बताया कि विधायक को धमकी मिलने का मामला गंभीर है। विधायक के मोबाइल पर आए नंबरों को सर्विलांस पर लेकर जांच की जा रही है।

साथ ही गोरखपुर पुलिस से भी संपर्क साधा गया है। साथ ही पुलिस नंबरों की आईडी के जरिए असली मुलजिमों तक पहुंचने में जुट गई है। एसपी सिटी ने बताया कि जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगा।

हरिद्वार जेल में बंद है संतोष राय
गोरखपुर पुलिस ने बताया कि विधायक को फोन धमकी देने वाला संतोष राय हरिद्वार की जेल में है। धमकी देने वाले नंबरों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed