फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   sp leader escaped away after duping many

लोगों का रुपया लेकर भागा सपा नेता, हंगामा

Sat, 11 Jun 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Updated Sat, 11 Jun 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
sp leader escaped away after duping many
फर्जीवाड़ा - फोटो : demo pic
नगर में लोगों के रुपये लेकर भागने का एक और मामला सामने आया है। एक सपा नेता लोगों से बाइक ड्रा के नाम पर पैसे जमा कराता रहा और ड्रा की मियाद पूरी होने पर डेढ़ करोड़ रुपये लेकर भाग गया।
विज्ञापन


सपा नेता के भागने की खबर लगते ही लोगों ने उसके घर पर हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाकर शांत कराया। पीड़ितों ने आरोपी सपा नेता के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं, पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन



कोतवाली में दी तहरीर में पीड़ित जमीर अहमद, आरिफ मोहम्मद, नवाब, इरशाद और अनीस ने बताया कि मोहल्ला जामा मस्जिद निवासी नेता जो वर्तमान में सपा की नगर कमेटी में भी है पिछले 40 माह से 600 लोगों से प्रति माह एक हजार रुपये लेकर मोटर साइकिल ड्रा संचालित करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रा की अवधि 25 मई को पूरी हो गई। ड्रा पूरा होने पर उसने लोगों को पांच जून तक बाइक देने का वायदा किया था, लेकिन अब वह लापता है। लोगों को जब इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने शनिवार को आरोपी ड्रा संचालक सपा नेता के घर पर हंगामा किया।


मामले की सूचना पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया। उधर, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व विधानसभा प्रत्याशी सैयद हिमायत अली ने कहा कि मामले की जानकारी नही है। जांच कराकर मामले में पार्टी स्तर से कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed