{"_id":"57223ab34f1c1b1a5fa926c7","slug":"six-pumping-oil-from-the-tanker","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर से तेल निकालते छह धरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टैंकर से तेल निकालते छह धरे
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Thu, 28 Apr 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहस्पतिवार को डीजल-पेट्रोल के टैंकरों से तेल चुराने वालों के खिलाफ सीओ सिकंदराबाद ने अभियान चलाया। कस्बे के होटल और ढाबों में अभियान चलाकर छह लोगों को टैंकरों से तेल निकालते धर दबोचा। पुलिस तीनों ट्रकों को कब्जे में लेकर आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
सीओ सिकंदराबाद डॉ. धर्मेंद्र यादव ने बताया कि आए दिन सूचना मिल रही थी कि ककोड़ के होटल व ढाबों पर तेल से भरे ट्रकों को लाया जाता है। वहां खड़े करके उनमें से पेट्रोल और डीजल निकाल लेते हैं। इसकी एवज में कुछ और मिलाकर पूरा कर देते हैं।
विज्ञापन
चोरी का डीजल-पेट्रोल खरीदने को लेकर पूर्व में कई लोगों में झगड़ा भी हो चुका है। बृहस्पतिवार सुबह करीब 9 बजे सीओ डॉ. धर्मेंद्र यादव ने फोर्स के साथ होटल व ढाबों पर छापेमारी की। टीम को छह लोग टैंकरों से तेल निकाले रंगे हाथ मिले। टीम ने तीन ट्रकों को कब्जे में ले लिया है। सीओ ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है कि ये लोग कहां से तेल लाते हैं और कहां ले जाते हैं।
विज्ञापन