{"_id":"593d9a724f1c1b3b659beb74","slug":"silence-on-the-third-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन भ्ाी रहा सन्नाटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीसरे दिन भ्ाी रहा सन्नाटा
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 12 Jun 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसबे के सराय झाझन में लेनदेन को लेकर दो समुदाय के बीच हुए पथराव और फायरिंग के बाद तीसरे दिन रविवार को तनावपूर्ण शांति बनी रही। लोग आपस में सहमें हुए है और मोहल्ले में सन्नाटा पसरा है। सुरक्षा की दृष्टि से मोहल्ले में भारी पुलिसबल तैनात किया गया है। अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार रात नगर के मोहल्ला सराय झाझन में लेनदेन को लेकर हुए विवाद में दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए थे। दोनों समुदाय के लोग एक दूसरे पर पथराव और फायरिंग करने लगे थे। इसमें एक पक्ष के सोनी, मोंटी, धर्मा व दूसरे पक्ष के शफी मोहम्मद, इरफान घायल हो गए थे। पुलिस ने एक पक्ष के 12 लोगों और दूसरे पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
दोनों पक्षों के बीच रात में फिर से एक पथराव और फायरिंग करनी शुरू कर दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस पर भी बवालियों ने पथराव और फायरिंग की थी। पुलिस ने दोनों पक्षों के 16 नामजद समेत 50 से अधिक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। संघर्ष के बाद से मोहल्ले में तनाव व्याप्त है। गालियों में सन्नाटा पसरा हुआ है। डर के मारे लोग घरा से नहीं निकल रहे है।
विज्ञापन
सुरक्षा की दृष्टि ने मोहल्ले में भारी पुलिसबल तैनात है। सीओ यशवीर सिंह ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से ककोड़, कोतवाली देहात, कोतवाली नगर, गुलावठी, स्याना, अगौता, खानपुर, औरंगाबाद,थानों की फोर्स के साथ ही क्यूआरटी को तैनात किया गया है। कोतवाल अनिल प्रताप ने बताया कि पुलिस ने नामजद नईम , नाजिम , सुभाष, सोहनपाल व सद्दीक को जेल भेज दिया है।