फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Shikarpur mandi secretary's driver beaten.

शिकारपुर मंडी सचिव के चालक को पीटा, हंगामा

Thu, 17 Dec 2015 11:05 PM IST
अमर उजाला, औरंगाबाद
अमर उजाला, औरंगाबाद Updated Thu, 17 Dec 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
Shikarpur mandi secretary's driver beaten.
मंडी सचिव की गाड़ी लेकर पिपाला गांव में चक्कर लगा रहे चालक ने नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान के साथ गाली-गलौच कर दी।
विज्ञापन


इससे गुस्साए प्रधान के समर्थकों ने चालक की जमकर पिटाई कर दी। सूचना पहुंची पुलिस मंडी सचिव के चालक को हिरासत में लेकर थाने ले आई।

थोड़ी देर बाद पुलिस ने चालक को छोड़ दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने थाने पर हंगामा किया। ग्राम प्रधान ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।

बता दें कि पिपाला गांव निवासी नवीन पुत्र मदनपाल शिकारपुर के मंडी सचिव की बोलेरो कार चलाता है।

लखावटी चौकी इंचार्ज अखिलेश पाठक ने बताया कि बुधवार रात करीब 9 बजे बोलेरो चालक नवीन अपने साथी गजवीर और चमन के साथ शराब के नशे में धुत होकर गाड़ी लेकर निकले थे।


इसी दौरान नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान ओमपाल सिंह के मकान के सामने से आरोपियों ने चार-पांच बार कार से चक्कर लगाया।

इससे ओमपाल सिंह को संदेह हुआ तो उन्होंने अपने घर के आगे बुग्गी खड़ी कर दी, जिससे सामने से आ रही कार रुक गई।

इस बात से नाराज होकर कार चालक नवीन ने प्रधान से गाली-गलौच कर परिणाम भुगत लेने की धमकी दी।

मंडी सचिव के चालक के साथ मारपीट कर कार में तोड़फोड़ की गई है। प्रधान की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है। दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। - अखिलेश पाठक, चौकी इंचार्ज लखावटी
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed