{"_id":"57fe79904f1c1b6e52290596","slug":"saraf-kidnapped-by-car-riders","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवारों ने किया सराफ का अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार सवारों ने किया सराफ का अपहरण
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Wed, 12 Oct 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
अपहरण
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला गौतमबुद्ध नगर की जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर के भतीजे ने साथियों के साथ नगर के सराफ को अगवा कर लिया। अपह्त के भाई ने उसे नामजद करते हुए चार अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस रुपयों के लेन-देन का विवाद बता रही है।
विज्ञापन
नगर के वैधवाड़ा निवासी सुमित ने बताया वह और उसका भाई अमित सराफ हैं। बुधवार सुबह सात बजे थाना दनकौर जिला गौतमबुद्धनगर के गांव रामपुर निवासी एक युवक अपने चार साथियों के साथ उनके घर पहुंचा और काम के बहाने उसके अमित को घर के बाहर बुला लिया।
विज्ञापन
सुमित ने बताया कि उक्त सभी लोग उसके भाई अमित को अगवा कर ले गए। सुमित ने नाम नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर अपने भाई की बरामदगी की मांग की।
आरोपी गौतमबुद्ध नगर जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर का भतीजा बताया जाता है।
कोतवाल जितेंद्र कुमार का कहना है कि अमित के उक्त लोगों के साथ रुपयों के लेन-देन का विवाद चल रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।