फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   robbery in three houses near the police station.

पुलिस चौकी के पास तीन घरों में डकैती

Thu, 31 Dec 2015 11:09 PM IST
अमर उजाला, सिकंदराबाद
अमर उजाला, सिकंदराबाद Updated Thu, 31 Dec 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
robbery in three houses near the police station.
कस्बा झाझर में पुलिस चौकी के पास बुधवार देर रात हथियारों के बल पर डकैतों ने परिवारों को बंधक बनाकर तीन घरों में डाका डाला।
विज्ञापन


इस दौरान डकैत पीड़ितों के घर से मवेशी, नगदी, लाखों के जेवरात और कीमती सामान लूट ले गए। डकैतों के जाने के बाद परिजनों ने शोर मचाया तो पड़ोसी मौके पर पहुंचकर तीनों परिवारों को बंधन मुक्त कराए।

आरोप है कि सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। सबसे बड़ी बात यह है कि बृहस्पतिवार को पीड़ित परिजन जब थाने पहुंचकर डकैती की शिकायत दी तो पुलिस ने खेल कर चोरी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसके चलते ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ गुस्सा है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार झाझर निवासी राजकुमार, कमल सिंह और चंद्रपाल ने बताया कि बुधवार देर रात करीब आधा दर्जन डकैत उनके उनके घरों में धावा बोल दिया।

फिर हथियारों के बल पर पहले राजकुमार के परिजनों को एक कमरे में बंधक बनाकर बाहर से दरवाजा लगा दिया। इसके बाद राजकुमार की एक भैंस, एक कटरा, जेवरात और पांच सौ रुपये की नगदी लूट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद डकैत पड़ोसी कमल सिंह के घर में दाखिल हो गए। कमल ने बताया कि डकैतों ने पहले परिजनों को हथियार के बल पर बंधक बना लिया। फिर उनकी दो भैंस, जेवरात और घर में रखे 15 हजार रुपये लूट लिए।

इसी तरह, डकैत चंद्रपाल के घर में भी घुसकर परिजनों को बंधक बनाकर उनकी दो भैंस, दो कटरे, जेवरात और 30 हजार की नगदी लूटकर भाग गए। डकैतों के भागने के बाद चीख पुकार सुनकर पड़ोसी पहुंचे तो परिजनों को बंधन मुक्त कराया।


आरोप है कि सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। बृहस्पतिवार को जब पीड़ित परिजन सुबह थाने पहुंचकर डकैती की तहरीर दी तो पुलिस ने उसमें भी खेल कर चोरी की धारा लगाकर रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसके चलते अब ग्रामीणों में भारी गुस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed