{"_id":"57dc34d44f1c1b7a31d47b45","slug":"robbed-of-20-million-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोई अपना ही है 20 लाख की लूट का सूत्रधार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोई अपना ही है 20 लाख की लूट का सूत्रधार
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Fri, 16 Sep 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से निकलकर कार तक पहुंचने से पहले ही पशु व्यापारी से 20 लाख रुपये लूटने की वारदात में पुलिस को किसी अपने के शामिल होने का शक है। वारदात का वक्त, लुटेरों की टाइमिंग और मामूली बल प्रयोग होना पुलिस के शक को पुख्ता बना रहा है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी धनंजय मिश्र ने बताया कि इस बिंदु पर भी जांच पड़ताल करते हुए पीड़ित व्यापारी अकरम के नजदीकियों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब उन परिजनों की जानकारी जुटाने में लगी है जो अकरम के आगरा दौरे के बारे में जानते थे। साथ ही यह भी जानते हों कि अकरम बीस लाख रुपये कैश लेकर आगरा जाएंगे।
विज्ञापन
पुलिस अफसर हैरान हैं कि लुटेरों की टाइमिंग इतनी सटीक कैसे हो सकती है कि 50 मीटर की दूरी पैदल तय करने से पहले ही उन्होंने व्यापारी को गन प्वाइंट पर रोक लिया। पुलिस अब व्यापारियों के परिचितों में उन लोगों के बारे में भी पता कर रही है जो वारदात की रात घर से गायब हों और अभी तक घर न लौटे हों।
विज्ञापन
एक बदमाश बोला गोली मार दो, दूसरे ने मना किया
पीड़ित अकरम ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के दौरान एक बदमाश ने कहा कि गोली मार दो, लेकिन दूसरे ने ऐसा करने से रोक दिया। ऐसे में बदमाशों का इरादा सिर्फ लूटपाट करना ही जाहिर होता है।
गोली चलाकर वह किसी पचड़े में फंसना नहीं चाहते थे। पीड़ित अकरम ने बताया कि बदमाशों का चेहरा खुला हुआ था लेकिन रात का अंधेरा होने से उनका चेहरा नहीं दिखाई दिया।
पीड़ित के भाई से हो चुकी है 3.20 करोड़ की लूट
करीब एक साल पूर्व 19 सितंबर 2015 को कोतवाली क्षेत्र के मूड़ाखेड़ा चौराहे के समीप लग्जरी कार के चालक को गोली मार कर बदमाश 3.20 करोड़ रुपये लूट ले गए थे। कैश दो निजी बैंकों से निकाला गया था और कर्मचारियों के पेमेंट के लिए ले जाया जा रहा था।
हांलाकि पुलिस ने डेढ़ घंटे बाद लूटी गई कार और कैश खुर्जा मेरठ रेल मार्ग के किनारे से बरामद कर लिया था। कैश पीड़ित पशु व्यापारी अकरम के भाई हाजी असलम के खाते से निकाला गया था।
बोले एसपी -जल्द पकड़े जाएंगे लुटेरे
पीड़ित पशु व्यापारी की तहरीर पर अज्ञात दो बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बदमाशों की तलाश के लिए दबिश डाली जा रही है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। - पंकज कुमार पांडेय, एसपी देहात